Homeदेश-समाजअब्दुल ने हवाई जहाज में महिला क्रू के सामने खोली पैंट की जिप, करने...

अब्दुल ने हवाई जहाज में महिला क्रू के सामने खोली पैंट की जिप, करने लगा अश्लील इशारे

अब्दुल शाहिद शम्सुद्दिन केरल के कोट्टयम का रहने वाला है। इस शर्मनाक घटना के बाद दिल्ली में फ्लाइट के उतरते ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

जेद्दाह से नई दिल्ली जाने वाली सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट में एक शर्मनाक घटना हुई। दरअसल, फ्लाइट में सिगरेट पीने से रोकने पर 24 वर्षीय अब्दुल शाहिद शम्सुद्दिन ने महिला क्रू के सामने अपने पैंट की जिप खोल दी। उसके साथ गाली-गलौच की और सिगरेट जलाने पर अड़ा रहा। जानकारी के मुताबिक अब्दुल केरल के कोट्टयम का रहने वाला है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पहले अब्दुल शाहिद ने खूब हंगामा किया। जब महिला क्रू ने बाकी स्टाफ़ के लोगों को अपनी सहायता के लिए बुलाया, तो उसने अपने पैंट की जिप खोल दी और महिला को अश्लील इशारे करने लगा। दिल्ली में फ्लाइट लैंड होते ही इस पूरे वाकये की जानकारी हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण को दी गई। साथ ही इस मामले के बारे में सीआईएसएफ को भी सूचित किया गया।

शिकायत मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। अब्दुल को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -