Homeदेश-समाजरेडलाइट एरिया में घूमा, गर्लफ्रेंड से नंगी फोटो मँगवाई… महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के...

रेडलाइट एरिया में घूमा, गर्लफ्रेंड से नंगी फोटो मँगवाई… महिला डॉक्टर की रेप-हत्या के बाद पुलिस वाले के घर जाकर सोया था कोलकाता का दरिंदा

संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में बताया कि वो घटना को अंजाम देने से पहले दो रेडलाइट एरियों में गया था। इसके अलावा उसने रास्ते में एक लड़की को भी छेड़ा था। बाद में अस्पताल आकर उसने महिला को निशाना बनाया थाष

कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में 7 लोगों का अब तक पॉलीग्रॉफ टेस्ट हो चुका है। इस लिस्ट में मुख्य आरोपित संजय रॉय का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में स्वीकार कर लिया है कि उसने वारदात को अंजाम दिया था।

आजतक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इंटेरोगेशन के बारे में पूरी जानकारी है। संजय ऱॉय ने बताया 8-9 अगस्त को वो अपने दोस्त सौरभ के साथ आरजी कर अस्पताल गया था जहाँ सौरभ का भाई भर्ती था। दोनों ने अस्पताल से निकलकर शराब पीने का प्लान बनाया, फिर कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी गए।

सोनागाछी में मन की पूरी न होने पर दोनों ने दक्षिण कोलकाता के रेडलाइट एरिया चेतला जाने का निर्णय लिया। सोनागाछी से चेतला के बीच 15 किलोमीटर का डिस्टेंस है। इस दौरान दोनों ने रास्ते में में एक लड़की को छेड़ते हैं। लड़की को छेड़ने की हरकत सीसीटीवी में भी कैद है। बाद में दोनों चेतला जाते हैं। वहाँ सौरभ पैसे देकर यौन संबंध बनाता हैं जबकि संजय अपनी गर्लफ्रेंड को फोन करके उससे न्यूड फोटो मंगाता है।

इसके बाद संजय सौरभ के साथ अस्पताल जाता है जहाँ से सौरभ तो घर निकल जाता है लेकिन संजय 3:30-3:40 के बीच चौथी मंजिल पर ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में जात, है। फिर 4:03 पर उसे सेमिनार हॉल के पास कॉरिडोर में जाता है और वहाँ जहाँ पीड़िता सो रही होती है वो उसका एकदम से मुँह और गला दबा देता है।

पीड़िता खुद को बचाने के लिए छटपटाती है, बेहोश हो जाती है, उसका रेप किया जाता है और आखिर में संजय पीड़िता को मारकर वहाँ से फरार हो जाता है। इस दौरान उसके गले में टंगा ब्लूटूथ वहीं गिर जाता है और वो चुप चाप कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन में अनुपम दत्ता के घर जाता है और सो जाता है।

इसके बाद क्या होता है और बाकी आरोपितों की इस केस में संलिप्ता क्या है इस पर जाँच जारी है। 9 अगस्त को महिला ट्रेनी का शव सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था और संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

शुद्ध पेट्रोल गायब, E10 का विकल्प नहीं और हर गाड़ी पर E20 का बोझ: एथेनॉल नीति अच्छी, लेकिन आम आदमी को ईंधन चुनने की...

एथेनॉल ब्लेंडिंग से तेल आयात घट सकता है और किसानों को फायदा हो सकता है, लेकिन एक ही ईंधन सब पर थोपने के बजाय लोगों को विकल्प मिलना चाहिए।

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।
- विज्ञापन -