Homeदेश-समाज'बौद्ध लड़की संग भागे अपने लड़के का पता लगाओ': लद्दाख में बेटे ने किया...

‘बौद्ध लड़की संग भागे अपने लड़के का पता लगाओ’: लद्दाख में बेटे ने किया लव जिहाद, BJP ने प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बू को पार्टी से निकाला

नजीर अहमद को पार्टी से निकाले जाने का आदेश बुधवार को पार्टी की एक कार्यकारी बैठक के बाद जारी किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष फुंचोक स्टैनजिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "किसी महिला संग भागने जैसी चीजें लद्दाख में सभी धार्मिक समुदायों के लिए अस्वीकार्य है। इस तरह की चीजें यहाँ के लोगों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और एकता को खतरे में डालती हैं।"

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में अब लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। वहाँ मंजूर अहमद नाम का एक मुस्लिम युवक एक महीना पहले एक बौद्ध महिला को साथ लेकर भाग गया। इसको लेकर इलाके में तनाव हो गया। घटना के बाद आरोपित युवक के अब्बू को भाजपा ने पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उसके अब्बू पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष थे।

लद्दाख में धर्म से बाहर जाकर शादी करने को लेकर वहाँ का बौद्ध समुदाय हमेशा संवेदनशील रहा है। पिछले कुछ समय में मुस्लिम समुदाय के द्वारा बौद्ध समुदाय की लड़कियों से शादी की घटनाओं को लेकर तनाव की स्थिति सामने आती रही है।

पार्टी के उपाध्यक्ष रहे 74 साल के नजीर अहमद के बेटे ने इसी तरह बौद्ध लड़की से प्रेम विवाह किया और उसको लेकर एक महीना पहले गायब हो गया। इसको लेकर बौद्ध समुदाय में नराजगी बढ़ गई। इसके बाद भाजपा ने आरोपित के पिता के खिलाफ यह ऐक्शन लिया।

भाजपा की लद्दाख इकाई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उसके वरिष्ठ नेता के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई जब, उनके बेटे पर एक बौद्ध लड़की को लेकर भाग जाने जैसा संवेदनशील आरोप लगा। इस संबंध में उनकी संलिप्तता के बारे में स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया।

भाजपा की चिट्ठी

नजीर अहमद को पार्टी से निकाले जाने का आदेश बुधवार को पार्टी की एक कार्यकारी बैठक के बाद जारी किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष फुंचोक स्टैनजिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “किसी महिला संग भागने जैसी चीजें लद्दाख में सभी धार्मिक समुदायों के लिए अस्वीकार्य है। इस तरह की चीजें यहाँ के लोगों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव और एकता को खतरे में डालती हैं।”

पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद नजीर अहमद ने कहा कि उनका परिवार भी बौद्ध महिला से शादी के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि एक महीना पहले उनके बेटे ने शादी कर ली और अभी वह कहाँ रह रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। नजीर ने कहा कि पार्टी ने उनसे बेटे का पता लगाने के लिए कहा था, लेकिन वे पता नहीं लगा पाए।

नजीर ने कहा कि जब वे हज के लिए सऊदी अरब गए थे, तभी उनके बेटे ने कोर्ट मैरिज की थी। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा 39 साल का है और उसने जिस बौद्ध महिला से शादी की है वह करीब 35 साल की है। मेरा मानना है कि दोनों ने 2011 में ही निकाह कर लिया था। पिछले महीने दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -