Homeदेश-समाजजुमे की नमाज के बाद बरेली में लाखों मुस्लिम जुटे, यति नरसिंहानंद का सिर...

जुमे की नमाज के बाद बरेली में लाखों मुस्लिम जुटे, यति नरसिंहानंद का सिर काटने की माँग

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के भड़काने के बाद, 9 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद बरेली के इस्लामिया ग्राउंड में बड़ी संख्या में मुसलमान इकट्ठा हुए और यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। डासना देवी मंदिर के महंत का सिर काटने को लेकर मौलवियों-इमामों ने तकरीरें की।

कुछ दिनों पहले दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान द्वारा ईशनिंदा के आरोप में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का सिर काटने के भड़काऊ बयान का असर यूपी के बरेली में देखने को मिला है।

यहाँ शुक्रवार की नमाज के बाद लाखों कट्टरपंथी मुसलमान इकट्ठा हुए और यति नरसिंहानंद सरस्वती का सिर कलम करने की माँग की। बता दें कि डासना देवी के महंत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पैगम्बर मुहम्मद के बारे में टिप्पणी की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक ने यह बयान दिया था।

इसी मामले को लेकर 9 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद बरेली के इस्लामिया ग्राउंड में बड़ी संख्या में मुसलमान इकट्ठा हुए और यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। डासना देवी मंदिर के महंत का सिर काटने को लेकर मौलवियों-इमामों ने तकरीरें की।

स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को भगवा आतंकवाद की संज्ञा देते हुए कई मुसलमानों ने ट्विटर पर घटना के वीडियो शेयर किए।

गौरतलब है कि बीते दिनों यति नरसिंहानंद सरस्वती ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद की मीमांसा करने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुओं से पैगंबर मुहम्मद की विशेषताओं को उजागर करने में निडर बनने की अपील की थी।

स्वामी नरसिंहानंद ने कहा था, “अगर इस्लाम की वास्तविकता, जिसके बारे में मौलाना कहते हैं कि अगर मुहम्मद के बारे में बोलते हैं, तो हम तुम्हारा सिर काट देंगे। हिंदुओं को इस डर से बाहर निकलना चाहिए। हम हिंदू हैं। अगर हम भगवान राम, और अन्य हिंदू देवताओं की मीमांसा कर सकते हैं, तो मुहम्मद हमारे लिए कुछ भी नहीं है। हम मुहम्मद के बारे में और सच क्यों नहीं बोल सकते थे?”

इसी मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस में यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए धार्मिक भावनाएँ आहत करने के मामले में महंत के खिलाफ केस दर्ज किया था।

इसके बाद 4 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भी यति नरसिंहानंद सरस्वती को धमकी देने के लिए एफआईआर दर्ज की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -