Homeदेश-समाजOpIndia Impact: लव जिहाद आरोपित सोहैल अम्मी-अब्बा संग गिरफ्तार, हिंदू युवती पर बना रहा...

OpIndia Impact: लव जिहाद आरोपित सोहैल अम्मी-अब्बा संग गिरफ्तार, हिंदू युवती पर बना रहा था इस्लाम कबूलने और मांस खाने का दबाव

ये मामला 3 सितंबर को बदायूँ के बिसौली में दर्ज हुआ था। हिंदू लड़की ने बताया था कि सोहैल ने उसे पहले हिंदू बनकर फँसाया और फिर साथ रहने लगा। बाद में दोनों की बेटी हुई तो वो पीड़िता को बदायूँ ले आया और यहाँ उसपर इस्लाम कबूलने का, मांस खाने का दबाव बनाया जाने लगा।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में हिंदू युवती के साथ लव जिहाद करने वाले सोहैल को अम्मी-अब्बा संग गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि कैसे सोहैल नाम के युवक ने उससे नाम बदलकर फँसाया और फिर उसपर इस्लाम कबूल करने का, मांस खाने का और नमाज आदि पढ़ने का दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने ऐसा करने से मना किया तो सोहैल के घरवालों ने उसे पीटा और बेटी लेकर उसे घर से निकाल दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला 3 सितंबर को बदायूँ के बिसौली थाना में दर्ज हुआ था। हिंदू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 2023 में पीड़िता चंडीगढ़ के एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी। यहीं पर पीड़िता को सोहैल पहली बार मिला था जिसने अपना परिचय हिन्दू के तौर पर दिया था। उसने पीड़िता को विश्वास में लिया और फिर लिव-इन में साथ रहने लगा। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता से कई बार रेप किया जिस से वो गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने आगे बताया कि कुछ दिनों बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सोहैल पीड़िता को लेकर बदायूँ आ गया, जहाँ उसे सोहैल के मुस्लिम होने और खुद को धोखा मिलने की जानकारी हुई। लड़की के मुताबिक बदायूँ आने के बाद सोहैल और उसके घरवाले उसे खूब प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता ने बताया कि टॉर्चर देने वालों में सोहैल का अब्बा नियामु, उसकी अम्मी रुखसाना के साथ उसकी बहनें रुबीना और जेबा शामिल हैं। पीड़िता का यह भी आरोप था कि ये सभी मिल कर पीड़िता को एक बंधक जैसे रख रहे थे। उसे उसकी माँ से बात नहीं करने दी जाती थी। छोटी-छोटी बातों पर मारा पीटा जाता था। इसके अलावा उसे हिंदू धर्म त्यागकर इस्लाम कबूल करने को भी कहा जाता था।

पुलिस ने इस मामले में स्थानीय थाना बिसौली में सोहैल समेत पाँचों आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं एवं धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया था। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को पकड़ने की खबर आई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -