Homeदेश-समाजआगरा में लव जिहाद पर बवाल: नाबालिग को लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार, धर्मांतरण की...

आगरा में लव जिहाद पर बवाल: नाबालिग को लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार, धर्मांतरण की धारा नहीं लगाने पर हिंदू संगठन भड़के

कस्बा अमांपुर में दो दिन पहले 15 वर्ष की नाबालिग लड़की को राजू नाम का एक युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। हिंदू किशाेरी के परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो पता चला कि वह शख्स दूसरे समुदाय का है।

उत्तर प्रदेश के आगरा से सटे कस्बा अमांपुर से लव जिहाद का मामला सामने के बाद बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों ने शनिवार (1 जनवरी 2022) को पुलिस थाने का घेराव किया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर आक्रोश था कि कस्बे में लव जिहाद के मामले में पुलिस ने धर्मांतरण की धाराएँ क्यों नहीं लगाई।

दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, कस्बा अमांपुर में दो दिन पहले 15 वर्ष की नाबालिग लड़की को राजू नाम का एक युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। हिंदू किशाेरी के परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो पता चला कि वह शख्स दूसरे समुदाय का है। किशाेरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद हिंदूवादी संगठन भी लड़की की तलाश के लिए पुलिस वालों पर दवाब बनाने लगे।

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शनिवार (1 जनवरी 2022) सुबह अमांपुर थाने पहुँचे। उन्होंने माँग कि यह मामला लव जिहाद का है, इसलिए इसमें धर्मांतरण की धाराएँ भी लगाई जाएँ और पुलिस इससे जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल करें। हिंदूवादी संगठनों के दबाव के चलते शुक्रवार (31 दिसंबर 2021) देर रात पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया।

बता दें कि इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी हो चुकी है। लड़की को ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जो भी तथ्य सामने आएँगे उसके आधार पर धाराएँ जोड़ी जाएँगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -