Homeदेश-समाजहॉस्टल की दूसरी लड़कियों की न्यूड वीडियोज रिकॉर्ड करती थी छात्रा, अपने दोस्त को...

हॉस्टल की दूसरी लड़कियों की न्यूड वीडियोज रिकॉर्ड करती थी छात्रा, अपने दोस्त को भेज देती थी: मोहाली-मुंबई के बाद अब मदुरै के हॉस्टल में घटना

आरोपित छात्रा ने अशोक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसे हॉस्टल की लड़कियों के नहाते और कपड़े बदलते समय का वीडियो और फोटो शूट कर भेजने का दबाव बनाता था।

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और महाराष्ट्र के आईआईटी बॉम्बे में लड़कियों के वीडियो बनाने का मामला अब तक शांत नहीं हुआ है। इसी बीच अब तमिलनाडु के मदुरै में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वहाँ प्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड कर अपने दोस्त को भेजती थी। इस मामले में पुलिस ने छात्रा और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित छात्रा मदुरै के एक प्राइवेट कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही है। इस कॉलेज का हॉस्टल यहाँ के अन्नानगर इलाके में है। हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों ने आरोप लगाया है कि आरोपित छात्रा लड़कियों की न्यूड फोटो और वीडियो छिपकर रिकॉर्ड करती थी। इसके बाद वह इन वीडियो और फोटोज को अपने दोस्त को भेज देती थी।

आरोपित छात्रा की संदिग्ध गतिविधियों पर हॉस्टल में ही रहने वाली एक लड़की को शक हुआ। इसके बाद उसने इस बात की जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी। इस शिकायत के आधार पर हॉस्टल वार्डन एक्टिव मोड में आ गई और उसने आरोपित छात्रा का फोन लेकर उसे चेक करना शुरू किया। वार्डन जब आरोपित छात्रा का फोन चेक कर रही थी तब उसे फोन में कई लड़कियों के न्यूड फोटो और वीडियो मिले।

इसके बाद, हॉस्टल वार्डन ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित छात्रा से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ में उसने बताया कि वह लड़कियों के वीडियो और न्यूड फोटो अपने दोस्त अशोक को भेजी थी।

आरोपित छात्रा ने यह भी बताया कि अशोक कामुधी में क्लीनिक चलाता है। अशोक की तीन साल पहले ही शादी हो चुकी है। आरोपित छात्रा ने अशोक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसे हॉस्टल की लड़कियों के नहाते और कपड़े बदलते समय का वीडियो और फोटो शूट कर भेजने का दबाव बनाता था। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी छात्रा के साथ ही उसके दोस्त अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

बता दें, इससे पहले ऐसा ही मामला पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से सामने आया था, जहाँ छात्रा पर हॉस्टल के वॉशरूम में नहा रही लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप लगा था। यह भी कहा गया था कि आरोपित छात्रा वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित छात्रा समेत पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यानी पुलिस ने, आरोपित एमबीए की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा व सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है।

इसके अलावा, आईआईटी बॉम्बे में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहाँ हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने हॉस्टल कैंटीन में काम करने वाले एक कर्मचारी पर वॉशरूम का वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -