Homeदेश-समाजमहाराष्ट्र के निजी अस्पताल में मिला भ्रूणों का कब्रिस्तान: 11 मानव खोपड़ियाँ और 54...

महाराष्ट्र के निजी अस्पताल में मिला भ्रूणों का कब्रिस्तान: 11 मानव खोपड़ियाँ और 54 भ्रूणों के अवशेष बरामद, डायरेक्टर सहित 2 अरेस्ट

इस पूरे मामले का खुलासा 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के अवैध गर्भपात की जाँच के बाद पता चला। यह लड़की 17 वर्षीय लड़के के साथ कथित शारीरिक संबंधों के कारण गर्भवती हो गई थी और 30 हजार रुपए लेकर उसका गर्भपात किया गया था।

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अरवी इलाके में एक निजी अस्पताल में 11 मानव खोपड़ियाँ और 54 भ्रूण की हड्डियाँ बरामद हुई हैं। जिले के अरवी इलाके में पुलिस ने कदम अस्पताल में अवैध गर्भपात केंद्र और भ्रूणों के श्मशान का भंडाफोड़ किया है। सभी सभी अवशेषों को केमिकल जांच व डीएनए टेस्ट के लिए नागपुर की लैब में भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार (13 जनवरी 2022) को अस्पताल में छापेमारी कर अस्पताल के निदेशक रेखा कदम और उनकी 38 वर्षीय सहयोगी नर्स संगीत काले को अरेस्ट किया। इस पूरे मामले का खुलासा 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के अवैध गर्भपात की जाँच के बाद पता चला। यह लड़की 17 वर्षीय लड़के के साथ कथित शारीरिक संबंधों के कारण गर्भवती हो गई थी और 30 हजार रुपए लेकर उसका गर्भपात किया गया था।

रेड के दौरान अस्पताल में कपड़े, बैग, खुदाई, मेडिकल उपकरण भी प्राप्त किए गए। इन सबको सबूत के तौर पर फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यहाँ कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर अपराध को भी धड़ल्ले से अंजाम दिया जाता था।

महाराष्ट्र पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद लडकी के माता-पिता से बात की और उन्हें पूरी सुरक्षा देने की गारंटी देकर लड़की से पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद टीम ने छापेमारी की। बाद में लड़की की शिकायत के बाद लड़के के माता-पिता को भी पकड़ा। इन लोगों ने नाबालिग लड़की को गर्भपात के लिए मजबूर करवाया था। इतना ही नहीं, मामले को लाने पर लड़की के परिजनों को भी धमकी दी थी। इनसे पूछताछ के बाद बायोगैस प्लांट के पास कब्रिस्तान की जानकारी मिली।

पुलिस ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए संदेह जताया है कि इस मामले में अभी कई और लोग जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार से हस्तक्षेप कर एक विशेष जाँच दल गठित करने का आग्रह किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -