Homeदेश-समाज'फ्लोटिंग बाबा' को चैलेंज करने कुएँ में कूदा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का अध्यक्ष, डेढ़...

‘फ्लोटिंग बाबा’ को चैलेंज करने कुएँ में कूदा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का अध्यक्ष, डेढ़ मिनट में ही धोती खुली: देखिए Video , 24 घंटे पानी के ऊपर ‘योग मुद्रा’ में रहने की थी बात

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा के लंबे समय तक पानी में स्थिर रहने को चमत्कार मानने से इनकार कर दिया। उनके मुताबिक, बाबा अभ्यास के बल पर यह सब कर पाएँ हैं। इसलिए इसे चमत्कार कहना उचित नहीं है। वहीं बाबा ने कहा कि उन्होंने इसे भगवान का आशीर्वाद कहा है, चमत्कार तो उन्होंने कभी कहा ही नहीं

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने अब हिंगोली के हरिभाऊ राठोड़ फ्लोटिंग बाबा पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, फ्लोटिंग बाबा हरिभाऊ राठोड़ का दावा है कि वो और उनकी पत्नी 24 घंटे पानी के ऊपर योग मुद्रा में स्थिर रह सकते हैं। बाबा के इस दावे पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कहा कि इसमें कोई चमत्कार नहीं है। यह काम तो उनकी समिति के सदस्य भी कर सकते हैं।

इसको लेकर बाबा ने उन्हें ओपन चैलेंज देते हुए कहा था कि उनकी सिद्धि पर सवाल उठाने से पहले समिति के सदस्य उनकी तरह पानी के ऊपर चौबीस घंटे तक लेटकर दिखाएँ। सोशल मीडिया पर बाबा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा हरिभाऊ राठोड़ हिंगोली जिले के दुर्गसावंगी के रहने वाले हैं। 4 अप्रैल 2023 को अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा की चुनौती स्वीकार करते हुए अपने एक सदस्य को हिंगोली के धोतरा गाँव में फ्लोटिंग बाबा के साथ पानी में उतार दिया। लेकिन समिति के जिला अध्यक्ष प्रकाश मगरे पानी में डेढ़ मिनट से ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। लेकिन बाबा आराम से योग मुद्रा में पानी में रहे। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई। इस तरह वह इस चैलेंज को जीत गए।

हालाँकि, इसके बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा के लंबे समय तक पानी में स्थिर रहने को चमत्कार मानने से इनकार कर दिया। उनके मुताबिक, बाबा अभ्यास के बल पर यह सब कर पाएँ हैं। इसलिए इसे चमत्कार कहना उचित नहीं है। ऐसा कहने पर उन (बाबा) पर जादू-टोना के खिलाफ बने कानून के तहत केस दर्ज हो सकता है।

बाबा ने उन लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा, “मुझ पर आरोप लगाने से पहले, मेरे जैसा करके दिखाओ। मैंने चमत्कार का दावा नहीं किया है, बल्कि भगवान के आशीर्वाद से ऐसा संभव हो पाने की बात कही है।” वहीं, पुलिस भी बाबा की बातों से सहमत नजर आई और उन पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी तरह के चमत्कार का दावा नहीं किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -