Homeदेश-समाजबस से खींच RSS नेता की पिटाई, शेख तनवीर गिरफ्तार: 8-10 की संख्या में...

बस से खींच RSS नेता की पिटाई, शेख तनवीर गिरफ्तार: 8-10 की संख्या में थे हमलावर, महाराष्ट्र के वर्धा की घटना

राजपूत नंदगाँव के रास्ते वर्धा से हिंगनघाट जा रहे थे। बस में अलग-अलग समुदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख संघ नेता ने हस्तक्षेप किया। इसी बीच विवाद में शामिल समुदाय विशेष के एक युवक ने राजपूत को गाली दी और फिर कर अपने साथियों को नंदगाँव बुला लिया।

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक नेता पर हमले की घटना सामने आई है। घटना वर्धा जिले की है। संघ नेता जेठानंद राजपूत पर हमला रविवार (25 जून 2023) को हुआ। कथित तौर पर समुदाय विशेष के 8-10 युवकों ने बस से खींचकर उनकी पिटाई की। इस मामले में 21 साल के शेख तनवीर की गिरफ्तारी की बात मीडिया रिपोर्टों में कही गई है। राजपूत पर हमले की खबर सामने आते ही शहर में तनाव फैल गया। आरोपितों पर कार्रवाई की माँग को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपूत रविवार की शाम नंदगाँव के रास्ते वर्धा से हिंगनघाट जा रहे थे। वे महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस में सवार थे। बस में अलग-अलग समुदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख संघ नेता ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को खत्म करने का प्रयास किया। कथित तौर पर इसी बीच विवाद में शामिल समुदाय विशेष के एक युवक ने राजपूत को गाली दी और फिर कर अपने साथियों को नंदगाँव बुला लिया।

बताया जा रहा है कि बस के नंदगाँव पहुँचते ही 8 से 10 की संख्या में युवक अंदर घुसे। उन्होंने जेठानन्द राजपूत को बस से बाहर खींच लिया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। घायल RSS नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को लगी तो वो भड़क गए। सैकड़ों की संख्या में भाजपा और हिंदूवादी कार्यकर्ता थाने पहुँच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की।

तनाव को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन भी हिंगनघाट पहुँचे। घटनाक्रम की समीक्षा कर आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल जाकर घायल संघ नेता का हाल जाना। संघ नेता पर हमले के विरोध में सोमवार (26 जून) को शहर बंद रहा। हालत तनावपूर्ण देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। आधिकारिक तौर पर हालत को नियंत्रण में बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में जेठानन्द राजपूत की तहरीर पर 8-10 हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब तक शेख तनवीर की गिरफ्तारी हुई है। बाकी की तलाश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रोपेगेंडा के खेल में The News Minutes ने छिपाए फैक्ट्स, एजेंडा था- ONGC के CSR फंड से ₹670 करोड़ का दान ‘RSS से जुड़े...

'द न्यूज मिनट' की रिपोर्ट में दिए गए तथ्य ओएनजीसी की अपनी वार्षिक रिपोर्ट से लिए गए हैं, लेकिन इसे इस तरह से पेश किया गया है कि यह अधूरा और भ्रामक है।

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।
- विज्ञापन -