Homeदेश-समाजकाँवड़ लेकर जाने पर कट्टरपंथियों ने की इरशाद की पिटाई, कहा- यह इस्लाम के...

काँवड़ लेकर जाने पर कट्टरपंथियों ने की इरशाद की पिटाई, कहा- यह इस्लाम के खिलाफ

बड़ौत के रहने वाले इरशाद ने बताया कि वह काँवड़ लेकर हरिद्वार गया था। वहाँ से गंगाजल लेकर जब घर लौटा तो उसके समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए उसकी पिटाई की।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक युवक को काँवड़ लेकर हरिद्वार जाने पर उसके समुदाय के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। बड़ौत के रहने वाले इरशाद ने बताया कि वह काँवड़ लेकर हरिद्वार गया था। वहाँ से गंगाजल लेकर जब घर लौटा तो उसके समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए उसकी पिटाई की। मारपीट करने वाले लोगों के कहना था कि काँवड़ इस्लाम के खिलाफ है।

जानकारी के मुताबिक, इरशाद पहली बार काँवड़ लेकर नहीं गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो काफी लंबे समय से काँवड़ यात्रा में भाग ले रहा है। मगर इस बार इरशाद का काँवड़ यात्रा में शामिल होना और गंगाजल घर लाना उसके अपने ही समुदाय के कुछ लोगों को रास नहीं आया। इससे क्रोधित कट्टरपंथियों ने बुधवार (जुलाई 31, 2019) को उसके घर जाकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। जब इरशाद के पिता इकरामुद्दीन ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन पर भी हमला बोल दिया।

घटना के दौरान इरशाद और उसके पिता दोनों को को गंभीर चोटें आईं है। खबर के अनुसार, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बागपत जिले के बड़ौत पुलिस स्टेशन पहुँचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।

हालाँकि, इस मामले में बड़ौत के सर्कल ऑफिसर आरके कुशवाहा का कहना है कि मारपीट के पीछे काँवड़ और जल लाने का कोई मामला नहीं है। उन्होंने इसके पीछे की वजह पड़ोसियों की आपसी रंजिश बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -