Homeदेश-समाजगुरुद्वारा में जूते पहन कर घुसा युवक, पाठियों की कर दी पिटाई, पगड़ियाँ उतार...

गुरुद्वारा में जूते पहन कर घुसा युवक, पाठियों की कर दी पिटाई, पगड़ियाँ उतार दी, गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी: SGPC ने की निंदा, CM भगवंत मान बोले – होगी कड़ी कार्रवाई

कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में हुई इस घटना क CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ये घटना दोपहर के सवा 1 बजे की है।

पंजाब में एक बार फिर से गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। ताज़ा मामला रोपड़ के मोरिंडा स्थित गुरुद्वारे का है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिख व्यक्ति गुरुद्वारे में घुसता है और वहाँ गुरु ग्रन्थ साहिब के पास बैठे पाठियों की पिटाई करने लगता है। इस दौरान उसने जूते भी पहन रखे थे। इस दौरान उसका हाथ गुरु ग्रन्थ साहिब पर भी लग गया।

उक्त घटना सोमवार (24 अप्रैल, 2023) की है। हालाँकि, इस दौरान गुरुद्वारा में मौजूद लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर डाली। बेअदबी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव फ़ैल गया और लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पंजाब पुलिस उस युवक को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक ये सामने नहीं आया है कि उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया।

कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में हुई इस घटना क CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ये घटना दोपहर के सवा 1 बजे की है। संगत उस समय जाप में लगी थी, तभी केशधारी युवक आ धमका। उसने जूते पहन रखे थे। उसने इशारा कर के गुरु ग्रन्थ साहिब का जाप कर रहे पाठियों को बाहर निकालने के लिए भी कहा। वो स्टील की ग्रील फाँद कर वहाँ जा पहुँचा और उनकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही उनकी पगड़ियाँ भी उतार डाली।

युवक को घसीटते हुए लोग गुरुद्वारा के बाहर ले गए, इसकी तस्वीर भी सामने आई है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वो वहाँ पहुँच गई। लोगों का कहना है कि जब तक युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, वो धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने भी कड़ी कार्रवाई की माँग की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा है कि निंदा करने वालों को कानून नहीं बख्शेगा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस घटना की निंदा की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -