Homeदेश-समाजकोलकाता रेप-मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला को दिखाया लिंग, बंगाल पुलिस ने...

कोलकाता रेप-मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला को दिखाया लिंग, बंगाल पुलिस ने मानसिक रोगी बता छोड़ा: अब CCTV से ढूँढ रही

महिला जब एस्पलेनैड सर्कल के पास पहुँची तो यहाँ मौजूद एक आदमी ने उससे अश्लीलता चालू कर दी और उसे अपना लिंग दिखाया। इस व्यक्ति के अश्लीलता करने पर महिला ने आसपास अपने साथियों को बताया। महिला के साथियों ने उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। उन्होंने इस आदमी को पकड़ने के बाद पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक व्यक्ति ने महिला के सामने लिंग लहराया। महिला RG कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप-हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल थी। यह अश्लीलता करने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बताया गया है कि कोलकाता पुलिस ने उसे मानसिक विक्षिप्त बता कर छोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार (1 सितम्बर, 2024) को कोलकाता में अमरा तिलोत्तमा नाम का एक संगठन प्रदर्शन कर रहा था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। यह प्रदर्शन RG कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप और हत्या के विरोध में किया जा रहा था।

इसी प्रदर्शन में पीड़िता महिला शामिल थी। यह महिला जब एस्पलेनैड सर्कल के पास पहुँची तो यहाँ मौजूद एक आदमी ने उससे अश्लीलता चालू कर दी और उसे अपना लिंग दिखाया। इस व्यक्ति के अश्लीलता करने पर महिला ने आसपास अपने साथियों को बताया।

महिला के साथियों ने उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। उन्होंने इस आदमी को पकड़ने के बाद पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। कोलकाता पुलिस आकर इसे साथ ले गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि कोलकाता पुलिस ने व्यक्ति की पहचान स्थानीय व्यक्ति के रूप में की।

यह भी बताया गया कि पुलिस ने इसे मानसिक विक्षिप्त बता कर उसे छोड़ दिया। हालाँकि, इससे प्रदर्शनकारी गुस्से में आ गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने अश्लीलता फ़ैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की माँग की।

पीड़िता ने भी इस सबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के बाद अब पुलिस लिंग दिखाने वाले आदमी को फिर से ढूंढ रही है। पुलिस ने इसके लिए आसपास के CCTV कैमरे देखने चालू किए हैं। इस मामले में उसको छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की माँग की गई है।

गौरतलब है कि 9 अगस्त, 2024 को RG कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव कॉलेज में ही पड़ा हुआ मिला था। इस मामले में कॉलेज और पुलिस पर पहले परिजनों को गुमराह करने का आरोप लगा था। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -