Homeदेश-समाजआलम करना चाहता था भाभी से निकाह... सौतेले भाई सिराज ने पीट-पीटकर की हत्या,...

आलम करना चाहता था भाभी से निकाह… सौतेले भाई सिराज ने पीट-पीटकर की हत्या, बीवी संग मिल शव थैली में भर फेंका, दोनों गिरफ्तार

जाँच के बाद सामने आया कि ये हत्या आलम के भाई सिराज ने अपनी बीवी के साथ मिलकर की थी। बाद में शव को प्लास्टिक में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने फौरन केस को भारतीय न्याय संहित की धारा 103 (1) के तहत दर्ज कर दोनों मियाँ-बीवी को पकड़ा।

महाराष्ट्र के ठाणे में भाभी से निकाह करने की चाह रखने वाले एक शख्स को उसके सौतेले भाई ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान आलम अंसारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करके दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कुलगाँव थाने की है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का कहना है कि हत्या को अंजाम 4 अक्तूबर को दिया गया था। अब इस मामले में मोहम्मद सिराज अंसारी और उसकी बीवी रजिया को पकड़ा गया है। पुलिस को घटना की जानकारी तब हुई थी जब 4 अक्तूबर की दोपहर सिराज का शव धारोलगाँव के धारोल में मिला था। इसी के बाद पुलिस ने अपनी जाँच शुरू की थी।

जाँच के बाद सामने आया कि ये हत्या आलम के भाई सिराज ने अपनी बीवी के साथ मिलकर की थी। बाद में शव को प्लास्टिक में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने फौरन केस को भारतीय न्याय संहित की धारा 103 (1) के तहत दर्ज कर दोनों मियाँ-बीवी को पकड़ा ।

पूछताछ में सिराज अंसारी ने बताया कि पीड़ित उसका सौतेला भाई था। दावा है कि उसने आलम को इसलिए मारा क्योंकि वो सिराज की बीवी रजिया से शादी करना चाहता था। इसी का पता जब सिराज को चला तो उसने अपनी बीवी संग मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। बाद में दोनों ने शव को प्लास्टिक की थैली में भरा फिर स्कूटर पर लादकर उसे गाँव में फेंक दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -