Homeदेश-समाजशाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुँचे हिन्दू कार्यकर्ता, पुलिस ने 7 को...

शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुँचे हिन्दू कार्यकर्ता, पुलिस ने 7 को हिरासत में लिया: मथुरा में धारा-144 लागू, नेताजी बोस की प्रपौत्री ने किया था बड़ा ऐलान

उनके अलावा शाही मस्जिद में हनुमान चालीस का पाठ करने जा रहे हिंदूवादी संगठन के 7 कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। चार कार्यकर्ता श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर के गेट पर पहुँचे थे तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में धारा 144 लागू कर दी गई है साथ ही प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है। ऐसा अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद के भीतर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद किया गया। बताया जा रहा है कि हिंदूवादी संगठन के 7 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदू महासभा के ऐलान के बाद देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मथुरा पहुँचने लगे। कथित शाही ईदगाह मस्जिद पर लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने आ रहे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सौरभ शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उनके अलावा शाही मस्जिद में हनुमान चालीस का पाठ करने जा रहे हिंदूवादी संगठन के 7 कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार कार्यकर्ता श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर के गेट पर पहुँचे थे तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पोतरा कुंड के पास दिल्ली से आए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली से आए महासभा के कार्यकर्ता देवदत्त ने जानकारी दी है कि वह अखिल भारत हिंदू महासभा की अध्यक्ष राज श्री चौधरी के कहने पर श्री कृष्ण जन्मस्थान आए थे।

वहीं पुलिस ने मस्जिद के रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है। ईदगाह मस्जिद के पास रेल लाइन भी बंद कर दी गई है। स्थानयी एसएसपी ने बताया कि इस तरह का आह्वान करने वाले संगठन और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही धारा 144 लागू की गई है। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री और ‘अखिल भारत हिंदू महासभा’ की अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने 6 दिसंबर को सनातन ‘समर्पण दिवस’ मनाने का ऐलान किया था। दरअसल 6 दिसंबर, 1992 राम मंदिर तोड़कर बनाई गई बाबरी ढाँचे का विध्वंस कर दिया गया था। इस दौरान राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं व कारसेवकों पर उत्तर प्रदेश की उस वक्त की मुलायम सरकार ने गोलियाँ चलवा दी थीं। राजश्री ने कारसेवकों की आत्मा की शांति और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पुनरुद्धार के अभियान की शुरुआत का भी ऐलान किया था।

इसके लिए कार्यकर्ताओं से मंगलवार (6 दिसंबर, 2022) तक मथुरा पहुँचने का आह्वान किया गया था। साथ ही महासभा की तरफ से श्री कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह में हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान भी किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -