Homeदेश-समाजहिंदू दारोगा की ID बना महिलाओं को ठगता था मुनफेद, किसी से ₹16 लाख...

हिंदू दारोगा की ID बना महिलाओं को ठगता था मुनफेद, किसी से ₹16 लाख तो किसी ₹27 लाख ठगे: 14 को बनाया नौकरी के नाम पर शिकार, UP पुलिस ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

मुनफेद ने किसी से 16 लाख तो किसी से 27 लाख की ठगी की। यही नहीं, वो महिलाओं से उनके जेवर भी ले लेता था। उसके पास से झारखंड के डीएसपी की भी जानकारी मिली है....

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने मुनफेद नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नकली दारोगा बनकर हिंदू नाम रखा और प्रेम-संबंधों में फँसाते हुए 14 हिंदू महिलाओं से ठगी कर डाली। उसने कई पहचान रखी थी और फेसबुक के माध्यम से शिकार को फाँस कर ठगी करता था। वो प्रेम-संबंधों की भी आड़ लेता था। इस तरह से उसने महिलाओं से ₹50 हजार से लेकर ₹27 लाख तक ठगे। ठगी की रकम करोड़ों तक पहुँच सकती है।

आरोपित मुनफेद मथुरा जिले के गोवर्धन थाने के अंतर्गत आने वाले देवसेरस गाँव का निवासी है। उसने सोशल मीडिया से वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के पीआरओ रहे सब इंस्पेक्टर दीपक रानावत और महाराजगंज जिले के परासामालिक थाने के उपनिरीक्षक अभिजीत सिंह के नाम की फेक आईडी का भी इस्तेमाल किया था।

उनकी वर्दी वाली फोटोज की सहायता से फर्जी आईडी बनाकर उसने यूपी, कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली की 14 महिलाओं को फँसाया है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के अनुसार दीपक रानावत ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि कोई उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

दीपक रानावत ने कहा था कि आरोपित सोशल मीडिया पर लोक सेवा आयोग तथा अन्य सरकारी विभाग में महिलाओं को नौकरी का लालच देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मुनफेद को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

मैनपुरी की एक महिला ने 27 मई 2025 को पुलिस में शिकायत की थी और बताया था कि दारोगा दीपक राणावत ने उनके बच्चे की नौकरी संघलोकसेवा आयोग में काम करने वाले दोस्त संदीप के जरिए दिल्ली हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर नौकरी लगवाने के लिए कहा था। और संदीप को 16 लाख रुपये देने की बात की थी।

दरअसल, मुनफेद खुद को ही संदीप बनाकर महिलाओं से मिलता और पैसे लेता था। महिला की शिकायत के बाद दीपक रानावत को पीआरओ पद से भी हटा दिया गया था। मुनफेद ठगी के पैसों से गाँव में नया मकान भी बनवा रहा था। हालाँकि अब उसे भी तोड़ा जाएगा।

मुनफेद ने किसी से 16 लाख तो किसी से 27 लाख की ठगी की। यही नहीं, वो महिलाओं से उनके जेवर भी ले लेता था। उसके पास से झारखंड के डीएसपी की भी जानकारी मिली है, जिसे वो अब ठगी के काम को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने वाला था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।

PM मोदी की सेशेल्स यात्रा से भारत के UPI का वैश्विक विस्तार, बना दुनिया का 10वाँ देश: जानें दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल...

सेशेल्स में यूपीआई लागू होने से भारत के डिजिटल भुगतान का वैश्विक विस्तार तेज होगा। जानिए इसकी पूरी यात्रा, फायदे और भविष्य की योजना।
- विज्ञापन -