Homeदेश-समाजमुहर्रम जुलूस में हुआ विवाद तो हिंदू नाबालिग को जलती भट्ठी में झोंका, भाई...

मुहर्रम जुलूस में हुआ विवाद तो हिंदू नाबालिग को जलती भट्ठी में झोंका, भाई को भी जलाने का प्रयास: छत्तीसगढ़ के कोरबा का मामला, जाँच में जुटी पुलिस

हमला करने वाले युवकों की तादाद अधिक थी। उन्होंने दोनों किशोर से विवाद करने के बाद उन्होंने पास में जल रही आग में फेंक दिया। सूचना के अनुसार एक किशोर तो आग में झुलसने से बच गया लेकिन दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस के दौरान एक हिन्दू नाबालिग को जलती आग में झोंक दिया गया। नाबालिग के भाई को भी आग में फेंकने का प्रयास किया गया। दोनों लड़कों का दूसरे पक्ष के लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरबा के करतला थाना क्षेत्र नोनबिर्रा गाँव में यह घटना हुई। बताया गया कि यहाँ मुहर्रम ताजिया जुलूस निकाले जाने के दौरान दो किशोर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान यहाँ कुछ युवक आए और उनसे विवाद करने लगे।

हमला करने वाले युवकों की तादाद अधिक थी। उन्होंने दोनों किशोर से विवाद करने के बाद उन्होंने पास में जल रही आग में फेंक दिया। सूचना के अनुसार एक किशोर तो आग में झुलसने से बच गया लेकिन दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आग से झुलसे किशोर को इसके बाद उसके परिजन अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। यहाँ उसका इलाज अभी जारी है। मामले में इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी गई है। आग में झुलसे किशोर और उन पर हमला करने वालों के बीच कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है।

मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि आग में झुलसे किशोर के परिजनों द्वारा FIR दर्ज करवाई गई है, अभी इस मामले में जाँच जारी है। पुलिस ने कहा है कि वह घटना में शामिल लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक घटना में शामिल आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा की खबरें देश के अलग-अलग हिस्सों से आई हैं। बिहार के मोतिहारी में इसको लेकर बड़ा बवाल हुआ है तो वहीं कानपुर में भी लाठी डंडे चलने की सूचना है। इसके अलावा प्रयागराज में भी मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट की खबर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -