Homeदेश-समाजसद्दाम ने रिया को प्रेम जाल में फाँसा, शादी के लिए कहा तो माँ...

सद्दाम ने रिया को प्रेम जाल में फाँसा, शादी के लिए कहा तो माँ के साथ जिंदा जलाया

सोशल मीडिया और कॉल रिकॉर्ड की जॉंच के बाद पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में सफल रही। बताया जाता है कि सद्दाम के रिया के साथ प्रेम संबंध थे। जब उसने शादी का दबाव डाला तो सद्दाम ने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में हुगली नदी के किनारे 18 फरवरी को दो शव जली अवस्था में मिले थे। इन शवों की पहचान 40 वर्षीय रमा डे और 22 वर्षीय रिया डे के रूप में हुई है। दोनों मॉं-बेटी उत्तर 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर की रहने वाली थी।

पुलिस ने रविवार (फरवरी 23, 2020) को इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम शेख सद्दाम हुसैन और मंजूर आलम है। सद्दाम ठेकेदार है, जबकि मंजूर उसका कर्मचारी। दोनों दुर्गाचक के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोशल मीडिया और कॉल रिकॉर्ड की जॉंच के बाद पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में सफल रही। बताया जाता है कि सद्दाम के रिया के साथ प्रेम संबंध थे। जब उसने शादी का दबाव डाला तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

पूर्वी मिदनापुर की एसपी इंदिरा मुखर्जी ने कहा, “जिकुरखली घाट के आसपास के इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों ने 18 फरवरी को हुगली के किनारे से धुआँ निकलता देखा। जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो दो शव जले हुए मिले। उन्हें दफनाने के लिए कब्र खोद दी गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने दो लोगों को भागते हुए देखा। जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे तब तक शव लगभग 80 फीसदी जल चुके थे।”

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंदिरा मुखर्जी ने कहा, “ऑटोप्सी में पता चला कि दोनों शव महिला के हैं और दोनों को जिंदा जला दिया गया।” सद्दाम और मंजूर आलम के सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता होने की बात भी कही जा रही है। हालॉंकि टीएमसी ने इससे इनकार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -