Homeदेश-समाजमुस्लिम लड़की से किया प्यार, हिंदू लड़के को बदले में मिली मौत: बरेली में...

मुस्लिम लड़की से किया प्यार, हिंदू लड़के को बदले में मिली मौत: बरेली में मार कर लटकाया, मुँह में ठूँसा था कपड़ा

मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि शुक्रवार (2 सितंबर 2022) की रात 1 बजे बेटे के मोबाइल नंबर से ह्वाट्सग्रुप में एक ऑडियो और फोटो डाला गया। पिता का कहना है कि इस ऑडियो फाइल में उनका लड़का कह रहा था, "मुझे छोड़ दो। ग्राम प्रधान ने फैसला करा दिया है तो मुझे क्यों मार रहे हो।"

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम लड़की से प्रेम प्रसंग होने पर सुनील कुमार नाम के एक हिंदू युवक की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव के मुँह में कपड़ा ठूँसा हुआ था और हाथ-पैर को रस्सी से बाँध दिया गया था।

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जियानगला गाँव के रहने वाले 22 वर्षीय मृतक के पिता आशा राम ने मामले में गाँव के ही 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

अपनी शिकायत में मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे सुनील कुमार का गाँव के ही निसार अहमद की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर झगड़ा भी हो गया था। बाद में ग्राम प्रधान ने फैसला करा दिया था, लेकिन निसार अहमद अपने मन में रंजिश पाले हुए था।

उन्होंने अपनी शिकायत में आगे कहा कि शुक्रवार (2 सितंबर 2022) की रात 1 बजे बेटे के मोबाइल नंबर से ह्वाट्सग्रुप में एक ऑडियो और फोटो डाला गया। पिता का कहना है कि इस ऑडियो फाइल में उनका लड़का कह रहा था, “मुझे छोड़ दो। ग्राम प्रधान ने फैसला करा दिया है तो मुझे क्यों मार रहे हो।”

आशा राम ने कहा कि रात 11 बजे उन्होंने अपने बेेटे को कमरे में सोते हुए देखा था, लेकिन वह पड़ोसी के बाद में कैसे पहुँच गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि फजल, यासीन, गुड्‌डू उर्फ अबरार, इसरार अहमद, अबरार अहमद, सरफराज अहमद निवासी कुतुकपुर ने उनके बेटे को मारा-पीटा और फिर उसका हाथ-पैर बाँधकर और मुँह में कपड़ा ठूंसकर फाँसी पर लटका दिया और मार दिया।

पिता ने कहा कि अगले सुबह 6 बजे जब रामधुन अपने खेत में सिंचाई करने गए तो बाग में एक व्यक्ति का शव लटका देख, उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। वहाँ जाकर देखा गया तो वह सुनील का शव लटका था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -