Homeदेश-समाज38 साल के अमजद ने 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या...

38 साल के अमजद ने 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की, शव को बक्से में छुपाए रखा: दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

लड़की कुछ खरीदने के लिए घर से निकली थी, तभी मौका पाकर आरोपित बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उन्होंने कहा कि आरोपित मजदूरी करता है। उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के समय अमजद की पत्नी और दो बच्चे घर पर नहीं थे।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से छह साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना को बच्ची का 38 वर्षीय पड़ोसी अमजद ने ही अंजाम दिया है। घर से दुर्गंध आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्ची गुरुवार (2 दिसंबर 2021) की शाम को अपने घर से लापता हुई थी और शनिवार (4 दिसंबर) को उसका शव अमजद के घर के बक्से से बरामद किया गया। आरोपी नशे का आदी बताया जाता है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की के पड़ोस वाले घर से उन्हें दुर्गंध आ रही है। इस सूचना के बाद पुलिस उस घर पर गई, लेकिन वहाँ ताला लगा हुआ था। नियमानुसार ताला खुलवाया गया। इसके बाद फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तब हमें वहाँ एक बक्से के अंदर उस 6 वर्षीय बच्ची का शव मिला हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह भी एक बलात्कार का मामला है, उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के परिणामों के आधार पर ही की जा सकती है। पुलिस ने आरोपित की पहचान 38 वर्षीय अमजद के रूप में की है, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

एएसपी मिश्रा के अनुसार, लड़की गुरुवार को कुछ खरीदने के लिए घर से निकली थी, तभी मौका पाकर आरोपित बच्ची को बहला फुसलाकर 50 मीटर की दूरी पर स्थित अपने घर ले गया। उन्होंने कहा कि आरोपित मजदूरी करता है। उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के समय अमजद की पत्नी और दो बच्चे घर पर नहीं थे।

बताया जा रहा है कि जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपित को त्रिलोकीपुरम इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो हापुड़ नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। वह नशे का आदी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -