Homeदेश-समाजहिन्दू लड़के से शादी करना चाहती थी मुवीस अहमद की नाबालिग बेटी, अब्बा ने...

हिन्दू लड़के से शादी करना चाहती थी मुवीस अहमद की नाबालिग बेटी, अब्बा ने घर में बंद करके गोली मारी: अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया, तमंचा बरामद

हिन्दू लड़के से प्यार करने के कारण एक मुस्लिम लड़की को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उसे मारने वाला कोई और नहीं उसका ही अब्बा है। पहले तो लड़की का घर से निकलना बंद किया गया और जब लड़की ने ज्यादा जिद की तो उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हिन्दू लड़के से प्यार करने वाली मुस्लिम लड़की को मार डालने का आरोप उसके ही अब्बा पर लगा है। मृतिका नाबालिग थी जिसके कत्ल के बाद उसके अब्बा ने खुद ही थाने में जा कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपित मुवीस अहमद को हत्या में प्रयोग हुए तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार (15 सितंबर 2022) की है।

मामला वरला थानाक्षेत्र के गाँव नगला कसाब का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने अपने परिजनों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके परिवार वाले नहीं माने। इसी बीच 2 महीने पहले लड़की घर छोड़ कर जा भी चुकी थी। तब लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था और लड़की को बरामद कर के उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। तब से लड़की का बाहर निकलना भी बंद करवा दिया गया था और उस पर तमाम प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

घटना के दिन एक बार फिर से लड़की अपने हिन्दू प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद करने लगी। बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज हो कर लड़की के अब्बा ने उसको 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। हत्या के बाद वो घर छोड़ कर फरार हो गया था। अगले दिन शुक्रवार (16 सितम्बर 2022) को मुवीस अहमद खुद ही थाने पहुँच गया और तमंचे सहित खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अलीगढ़ इस प्रकरण को पुराना बता कर आरोपित को जेल भेजने की जानकारी दे रही है।

मृतका के की हत्या के आरोपित अब्बा की दी जानकारी पर पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई तो वहाँ लड़की का शव पड़ा मिला। लड़की के पड़ोसी छोटे खान ने भी लड़की के हिन्दू लड़के से प्रेम प्रसंग की जानकारी दी है। मामले में पुलिस को ग्राम प्रधान ने तहरीर दी। बाद में लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि घटना में केस दर्ज के आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पहले भरत तिवारी, अब बंटी यादव… बिहार पुलिस ये दाग अच्छे नहीं

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद अब बंटी यादव की हत्या से सवालों के घेरे में बिहार पुलिस। जानिए कब, क्या, कैसे हुआ। क्यों उठ रहे सवाल?

महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना से 92 लाख लाभार्थी बाहर, eKYC फेल और आय सीमा बनी मुख्य वजह: जानिए हर साल कैसे होगी...

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में सत्यापन के बाद 92 लाख लाभार्थी हटाए गए। सरकार को हर साल 16,560 करोड़ रुपए तक की संभावित बचत होगी।
- विज्ञापन -