Homeदेश-समाजजुनैद ने पूँछ पकड़कर कुत्ते को हवा में घुमाकर दूर फेंका: सोशल मीडिया पर...

जुनैद ने पूँछ पकड़कर कुत्ते को हवा में घुमाकर दूर फेंका: सोशल मीडिया पर Video वायरल होने के बाद लोगों में रोष, यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया

कोतवाली थाना पुलिस जाँच में पता चला कि वीडियो बदायूँ के सहसवान इलाके का है। इसमें जो शख्स कुत्ते के साथ क्रूरता कर रहा था वह जुनैद खान है। उसके अब्बा का नाम हनीफ है और वह चौधरी मोहल्ला में रहता है।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ (Badaun, Uttar Pradesh) में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। जुनैद खान नाम के एक शख्स ने कुत्ते की पूँछ को पकड़ा और उसे हवा में घुमाकर फेंक दिया। जुनैद की क्रूरता का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पशु प्रेमियों के दबाव में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, शुक्रवार (27 मई 2022) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक कुत्ते की पूँछ को पकड़कर हवा में घुमा रहा है और फिर उसे पास में स्थित नाले में फेंक देता है। वहीं उसके आसपास बहुत से लोग बैठे हैं, लेकिन ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।

फेसबुक पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो एक बेजुबान पशु के साथ इस तरह की क्रूरता देखकर पशु प्रेमी ही नहीं, बल्कि आम लोगों में भी रोष फैल गया। इसके बाद आरोपित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की माँग की जाने लगी।

कोतवाली थाना पुलिस जाँच में पता चला कि वीडियो बदायूँ के सहसवान इलाके का है। इसमें जो शख्स कुत्ते के साथ क्रूरता कर रहा था वह जुनैद खान है। उसके अब्बा का नाम हनीफ है और वह चौधरी मोहल्ला में रहता है।

आरोपित की पहचान होने के बाद पुलिस ने खुद वादी बनते हुए आरोपित जुनैद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दारोगा प्रमोद कुमार की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -