Homeदेश-समाजपत्थर फेंके, दाँत से काटा, लाठी-डंडे चलाए, वर्दी फाड़ी... यूपी पुलिस पर हमला कर...

पत्थर फेंके, दाँत से काटा, लाठी-डंडे चलाए, वर्दी फाड़ी… यूपी पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर रिहान को छुड़ा ले गई मुस्लिम भीड़, दर्जन भर से अधिक महिलाएँ भी शामिल

पुलिस ने इन महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की पर वो नाकाम साबित हुईं। ये महिलाएँ पुलिस से रिहान को छीनने का प्रयास करने लगीं। तभी 40-50 हमलावरों की एक भीड़ घरों से बाहर निकल आई।

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में पुलिस पर मुस्लिम भीड़ द्वारा हमला किया गया है। हमलावर भीड़ में महिलाएँ भी शामिल थीं। हिंसक भीड़ पुलिस द्वारा रिहान नाम के एक गैंगस्टर की गिरफ्तारी से नाराज थी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमले के साथ पत्थरबाजी भी की। कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। रिहान को भी पुलिस कस्टडी से छुड़ा कर फरार करा दिया गया। अब पुलिस ने रियासत, लियाकत के साथ मुस्कान और समरीन सहित कुल 19 हमलावरों पर नामजद FIR दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब तक 5 हमलावरों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। घटना गुरुवार (27 जून, 2024) की है। यह घटना अलीगढ़ के थाना क्षेत्र हयातनगर की है। 28 जून (शुक्रवार) को यहाँ सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपनी पुलिस टीम के सात थाना औरंगाबाद बुलंदशहर से सम्भल दबिश देने आए थे। सम्भल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर धतरा में गैंगस्टर रिहान की लोकेशन मिली थी। रिहान अपने घर पर ही मिल गया जिसे पकड़ कर पुलिस बल अपने वाहन की तरफ बढ़ गया। तभी रिहान के घर से कुछ औरतें बाहर निकलीं और पुलिस से उलझने लगीं।

पुलिस ने इन महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की पर वो नाकाम साबित हुईं। ये महिलाएँ पुलिस से रिहान को छीनने का प्रयास करने लगीं। तभी 40-50 हमलावरों की एक भीड़ घरों से बाहर निकल आई। भीड़ के हाथों में लाठी-डंडे थे जिस से उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अपने घरों की खिड़कियाँ बंद कर लीं। इसी दौरान गलियों और छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जाने लगे। भगदड़ में कई लोगों ने जूते-चप्पल भी घटनास्थल पर छूट गए।

अफरातफरी का माहौल देख कर भीड़ में मौजूद कुछ लोग पुलिस की तरफ आगे बढ़े। इसमें महिलाएँ भी शामिल थीं। इन्होंने पुलिसकर्मियों के हाथों पर दाँत से काटना शुरू कर दिया। कुछ पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ डाली गई। इसके बाद भीड़ हिरासत में लिए गए रिहान को छुड़वा कर अपने साथ ले गई। घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। तब तक हमलावर भीड़ के अधिकतर लोग फरार हो चुके थे।

पुलिस ने इस हमले में कुल 19 नामजद आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन आरोपितों के पुरुषों के नाम शराफत, रियासत, लियाकत, सखावत, फिरासत, जीशान, शाहील, रिहान, शादाब, उवैश, सलमान, असलम, नौशाद और नासिर हैं। इसी केस में समरीन, मुस्कान, गुलिस्ता और नाज़िया नाम की महिलाओं को भी नामजद किया गया है। इन नामजदों के अलावा 10-12 महिलाओं और पुरुषों को अज्ञात के तौर पर दर्ज किया गया है।

इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 332, 353, 186, 307, 225, 225- बी, 336, 147, 148 और 149 के साथ आपराधिक संसोधन अधिनियम के सेक्शन 34 के तहत कार्रवाई की गई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। सम्भल पुलिस ने बताया है कि अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कई हमलावर घर छोड़ कर फरार चल रहे है जिनकी तलाश में दबिश जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -