Homeदेश-समाजरिज़वान ने हिंदू बनकर की धोखे से मंदिर में शादी, आधार कार्ड ने खोली...

रिज़वान ने हिंदू बनकर की धोखे से मंदिर में शादी, आधार कार्ड ने खोली पोल

इस मामले में पुलिस अभी जाँच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित रिजवान ने इसी तरह किसी अन्य के साथ भी तो धोखा नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती से शादी कर ली और उसके साथ पति के रूप में कई महीनों से रह रहा था। एक दिन युवती के हाथ रिज़वान नाम के इस युवक का आधार कार्ड हाथ लगा जिसके बाद उसे युवक के मुस्लिम होने का पता चला।

इसके बाद महिला ने इस मामले में देवरिया पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आगे इस मामले में जाँच कर रही है।

घटना के संबंध में बरहज थाने के प्रभारी (SHO) वीर बहादुर यादव ने बताया कि आरोपित युवक अपनी मूल पहचान और धर्म छिपाकर पिछले डेढ़ माह से कपरवार के पश्चिम टोला में हिन्दू युवती के साथ किराए के मकान में रह रहा था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे रिज़वान पर कभी जरा भी शक नहीं हुआ कि जिस युवक से उसने शादी की है वह मुस्लिम है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक का असल नाम रिज़वान है, जबकि वह आशुतोष राय नाम की झूठी पहचान के साथ महिला के साथ रह रहा था। यही नहीं आरोपित के पास से आशुतोष राय नाम से झूठा पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले के लार के रोपन छपरा निवासी रिज़वान दवा का कारोबारी है।

कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में वह दवा आपूर्ति करता था। इसी बीच वह युवती के संपर्क में आया। दोनों के बीच मुलाकात बढ़ी और रिज़वान ने युवती को बहला-फुसला कर उससे मंदिर में शादी कर ली और उसके साथ रहने लगा। युवती को रिजवान पर कभी भी शक नहीं हुआ कि जिस रिज़वान उसे नाम बदलकर धोखा दे रहा है।
इस मामले में पुलिस अभी जाँच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित रिजवान ने इसी तरह किसी अन्य के साथ भी तो धोखा नहीं किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -