Homeदेश-समाजकाँवड़ियों की सेवा करने पर मुस्लिम युवक की पिटाई, कहा- माँ शाकम्भरी के दर्शन...

काँवड़ियों की सेवा करने पर मुस्लिम युवक की पिटाई, कहा- माँ शाकम्भरी के दर्शन के बाद से ही मिल रही धमकियाँ, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमले में फहरान के नाक की हड्डी टूट गई है और सिर तथा एक आँख में गहरी चोट आई है। फरहान का कहना है कि उसने एक मंदिर में दर्शन किया था तथा काँवड़ियों की सेवा की थी, इसलिए उस पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सावन में भगवान शंकर की भक्ति में लीन होकर काँवड़ यात्रा पर जाने वाले हिंदुओं की सेवा पर यूपी के सहारनपुर (Saharanpur, UP) में एक मुस्लिम युवक को बुरी तरह मारा-पीटा गया है। अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार (26 जुलाई 2022) की देर काजी फरहान नाम के युवक पर रात हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

इस हमले में फहरान के नाक की हड्डी टूट गई है और सिर तथा एक आँख में गहरी चोट आई है। फरहान का कहना है कि उसने एक मंदिर में दर्शन किया था तथा काँवड़ियों की सेवा की थी, इसलिए उस पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फरहान का आरोप है कि मंगलवार की रात को घर के बाहर लगे शिविर में वे सेवा कर रहे थे। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, शिविर में कुछ लोग हंगामा करने लगे तो वह उसे देखने चला गया। वे लोग गले में भगवा गमछा लपेटे हुए थे।

इसके बाद हंगामा करने वाले युवकों ने ये कहते हुए उसे घेर लिया कि ‘यही है’ और उस पर कई वार किए। जब हंगामा देखकर लोग पहुँचे तो वे दोनों हमलावर वहाँ से भाग गए। फरहान का कहना है कि हमलावरों ने उसे धारदार हथियार से उसे जान से मारने की कोशिश की उसकी चेन भी छीन ली। इस मामले में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फरहान के अनुसार, उसने कुछ दिन पहले शाकुंभरी देवी माता मंदिर में दर्शन किया था। मंदिर के पास से गुजरने वाले काँवड़ियों को उसने फल और पानी देकर सेवा भी की थी। फरहान का कहना है कि इसके बाद से उसे सोशल मीडिया पर लगातार धमकियाँ मिल रही थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत के बगल में बांग्लादेश ने बनाया न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, फुकुशिमा जैसी तबाही की स्थिति में कौन होगा जिम्मेदार?: जानें ईस्ट-पाकिस्तान से जुड़ी पड़ोसी...

भारत के बगल में पद्मा नदी के किनारे बांग्लादेश अपने पहले न्यूक्लियर पॉवर प्लांट यानी रूपपुर परमाणु ऊर्जा परियोजना का निर्माण कर रहा है।

फीफा विश्व कप 2026 में रोमांचक जीत से सेमी में पहुँचे अर्जेंटीना और इंग्लैंड, अब फाइनल के लिए होगी जंग: पढ़ें कैसे डिफेंडिंग चैंपियन...

FIFA विश्व कप के सेमीफाइनल की बिसात पूरी तरह सज चुकी है। फुटबॉल फैंस को अब दो महामुकाबले देखने को मिलेंगे।
- विज्ञापन -