Homeदेश-समाजPM मोदी से The Hindu की चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी की मुलाकात पर 'खिसियाए' पूर्व...

PM मोदी से The Hindu की चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी की मुलाकात पर ‘खिसियाए’ पूर्व एडिटर-इन-चीफ एन राम

यह पहली बार नहीं है जब 'द हिन्दू' से जुड़े दो वरिष्ठ पत्रकार आमने-सामने हैं। जहाँ एन राम राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगाते रहे हैं, वहीं मालिनी पार्थसारथी मानती हैं कि पीएम मोदी की निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

‘द हिन्दू’ प्रकाशन समूह की चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी ने गुरुवार (22 जुलाई 2021) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, लेकिन यह मुलाकात ‘द हिन्दू’ के डायरेक्टर एन राम को पसंद नहीं आई। उन्होंने इस मुलाकात से खुद को अलग करते हुए इशारा किया कि पार्थसारथी ने दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री से मुलाकात करके वामपंथी प्रकाशन समूह की बरसों पुरानी प्रतिष्ठा को गँवा दिया।

पार्थसारथी की पीएम मोदी से मुलाकात के संबंध में @Mrs_DoSoLittle नाम के एक ट्विटर यूजर की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए एन राम ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मेहनत से कमाई गई ‘द हिन्दू’ की प्रतिष्ठा और गँवाई जा रही 142 से अधिक सालों की लीगेसी को बचाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालाँकि, पार्थसारथी इस पर चुप नहीं रहीं और उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ‘द हिन्दू’ की प्रतिष्ठा भंग नहीं होगी और 142 वर्षों से अधिक की लीगेसी तथ्यात्मक पत्रकारिता करके हासिल हुई है न कि राजनैतिक पक्षपात के द्वारा।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘द हिन्दू’ की ईमानदारी और साख को पुनर्स्थापित करने के लिए वह संकल्पित हैं और लीगेसी को पुनर्जीवित करने का यही एक जरिया है। दरअसल पार्थसारथी के कहने का यही मतलब था कि वह ‘द हिन्दू’ की उस प्रतिष्ठा को पुनः अर्जित करना चाहती हैं, जो प्रकाशन समूह के एडिटर-इन-चीफ रहते हुए एन राम के कार्यकाल में धूमिल हो गई थी।

यह पहली बार नहीं है जब ‘द हिन्दू’ से जुड़े दो वरिष्ठ पत्रकार आमने-सामने हैं। एन राम की बात करें तो वह लगातार राफेल के सौदे को लेकर घोटाले का आरोप लगाते रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने क्रॉप की गई फोटो प्रकाशित करके राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगाया था। वहीं, पार्थसारथी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने सीधे तौर पर यह कहा था कि वह निजी तौर पर यह मानती हैं कि राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्यनिष्ठा पर कोई प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है।

इससे पहले भी अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों को बिना प्याज और लहसुन का भोजन देने के मामले में ‘द हिन्दू’ ने फाउंडेशन की आलोचना करते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की थी। हालाँकि, सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद पार्थसारथी ने खुद को इस रिपोर्ट से यह कहते हुए अलग कर लिया था कि वह प्रतिदिन प्रकाशित होने वाले न्यूज कंटेन्ट को नहीं देखतीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रकाशन द्वारा अक्षय पात्र पर निशाना साधना अनुचित है।

इस मुद्दे पर एन राम के विचार कुछ अलग थे। उन्होंने ‘द हिन्दू’ के ‘संपादकीय मूल्यों’ का हवाला देते हुए पार्थसारथी पर बाहरी आलोचनाओं से प्रभावित होने का आरोप लगाया था। हालाँकि, इसके बाद भी पार्थसारथी ने कहा था कि अक्षय पात्र पर उनके प्रकाशन की रिपोर्ट एकतरफा पत्रकारिता का उदाहरण है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -