Homeदेश-समाजबिहार के नबील ने इंदौर में नवीन बन हिंदू महिला को फँसाया, रिलेशन बना...

बिहार के नबील ने इंदौर में नवीन बन हिंदू महिला को फँसाया, रिलेशन बना इस्लाम कबूलने का डालने लगा दबाव: उज्जैन में भी लव जिहाद

बिहार के नबील शेख ने खुद को नवीन बता कर इंदौर में हिंदू महिला से दोस्ती की और बाद में उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है।

मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन से लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। इंदौर के एक मुस्लिम युवक पर हिन्दू नाम रख कर महिला से रेप करने और धर्मान्तरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोपित फरार है। उज्जैन से सामने आए इसी तरह के केस में आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उज्जैन के निलगंगा इलाके की 26 वर्षीया एक महिला ने शादाब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में बताया है कि साल 2021 में शादाब से उसका परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। शादाब का एक नाम राजा भी है। उसने सोशल मीडिया पर खुद को हिन्दू बताया था।

शिकायत में आगे बताया गया है कि कुछ दिनों की बातचीत के बाद शादाब 13 दिसंबर 2022 को महिला को अजमेर घुमाने ले गया। यहाँ उसने इस्लामी वेशभूषा में लड़की को खुद से निकाह करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि उस समय शादाब ने कुर्ता पहन रखा था और उसके सिर पर टोपी थी। यहाँ पीड़िता को पहली बार शादाब के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। लड़की का कहना है कि इस दौरान शादाब ने कई बार उसके साथ रेप भी किया।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने शादाब पर खुद को मानसिक प्रताड़ना देने और धर्म बदल कर खुद से निकाह करने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शादाब उसके श्रद्धा की तरह टुकड़े कर देने की धमकी देता था जिसके चलते वो चलते वो एक बार आत्महत्या का भी मन बना चुकी थी। मामले की जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई तब वो लड़की से मिले। बताया जा रहा है कि लड़की पहले काफी डरी हुई थी लेकिन हिन्दू संगठनों द्वारा सहारा पाने के बाद वो शादाब के खिलाफ केस दर्ज करवा पाई। पुलिस ने आरोपित शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।

तलाकशुदा महिला भी लव जिहाद का शिकार

दूसरा मामला मध्य प्रदेश के ही इंदौर का है। यहाँ एक तलाकशुदा व 1 बच्चे की माँ लव जिहाद का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि बिहार के नबील शेख ने खुद को नवीन बता कर महिला से दोस्ती की और बाद में उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। घटना हीरानगर क्षेत्र की है, जहाँ पीड़िता ने नबील से अपना परिचय एक ही ऑफिस में काम करने के दौरान होना बताया। इस दौरान नबील ने खुद को हिन्दू बताते हुए महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झाँसा देता रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का आरोप है कि बाद में नबील ने खुद को मुस्लिम बताते हुए उसके आगे इस्लाम कबूलने की शर्त रखी। जब महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तब उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगीं। आखिरकार पीड़िता ने बजरंग दल से सम्पर्क किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ थाने पहुँच कर FIR दर्ज करवाई। केस दर्ज होते ही नबील अंसार शेख फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -