Saturday, April 19, 2025
Homeदेश-समाज'किसी भी हिंदू को छोड़ेंगे नहीं, पुलिस को अब दिखा देंगे': कौन है नागपुर...

‘किसी भी हिंदू को छोड़ेंगे नहीं, पुलिस को अब दिखा देंगे’: कौन है नागपुर दंगों का मास्टरमाइंड फहीम खान, 1200 पर FIR

नागपुर हिंसा में 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इनमें 1200 से अधिक लोग आरोपित बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में आरोपित अज्ञात लोग बनाए गए हैं। पुलिस की छापेमारी में 50 से अधिक दंगाई पकड़े जा चुके हैं। मास्टरमाइंड फहीम खान भी गिरफ्त में है।

नागपुर में दंगे के बाद पुलिस अब हिंसा फैलाने वालों की धर-पकड़ में जुटी है। पुलिस ने इस बीच हिंसा के मास्टरमाइंड की एक तस्वीर जारी की है। फहीम खान को नागपुर के हिन्दू विरोधी दंगे का मास्टरमाइंड बताया गया है। फहीम खान ने दंगे से पहले भड़काऊ तक़रीर दी थी। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फहीम की तक़रीर से बिगड़े हालात

फहीम खान के विषय में कई जानकारियाँ सामने आई हैं। पता चला है कि फहीम खान ‘अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी’ का अध्यक्ष है। वह 2024 में नागपुर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। उसने यह चुनाव केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ा था लेकिन बुरी तरह हारा था।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भीड़ को फहीम खान ने ही इकट्ठा किया था और इसके बाद उनको भड़काने वाली तक़रीर दी थी। फहीम खान ने लगभग 500 लोगों को पुलिस थाने के पास बुलाया था। फ़हीम खान नागपुर शहर में ही संजय नगर कॉलोनी में रहता है।

फहीम खान ने कहा था कि पुलिस हिन्दुओं की है और वह मुस्लिमों की कोई सहायता नहीं करेगी। उसने कहा था, “पुलिस सामने आ रही है… इन्होंने ही सारा खेल खेला है। इन्होंने ही ये सब किया है।” इसके बाद भीड़ उग्र हो गई।

दंगाई भीड़ ने गाड़ियाँ जलाई, पेट्रोल बम फेंके

इस मामले में हुई FIR में यह सारी बातें लिखी हुई हैं। इस मामले में दर्ज हुई FIR में 51 मुस्लिमों को नामजद किया गया है। 500-600 की भीड़ को अज्ञात तौर पर आरोपित बनाया गया है। इस FIR में बताया गया है कि मुस्लिम भीड़ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और पत्थरों से लैस थी।

इस भीड़ ने विशेष रूप से हिन्दुओं और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। पुलिसकर्मियों पर मुस्लिम भीड़ ने आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की, उनपर हिन्दुओं का साथ देने का आरोप लगाया। इसके बाद उन पर पत्थर बरसाए गए और लाठियाँ चलाई गईं। पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके गए।

मुस्लिम भीड़ ने चिल्लाया कि हिन्दू और पुलिस को छोड़ना नहीं है और यह लोग मजहबी निशान जलाने में मददगार रहे हैं। FIR में बताया गया है कि हमले के दौरान मुस्लिम भीड़ ने महिला पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनसे छेड़खानी की। एक महिला पुलिस अधिकारी के कपड़े फाड़ने की कोशिश हुई।

पुलिस पर हमले के दौरान मुस्लिम भीड़ ने हिन्दुओं की भी गाड़ियाँ जलाई और उनके घरों पर पत्थर फेंके। इस FIR में पुलिस ने दंगाई भीड़ के खिलाफ 57 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से भारतीय न्याय संहिता की 46 धाराएँ हैं।

हमले में लगभग 70 लोग घायल हुए हैं, इनमें आधे से अधिक पुलिसकर्मी हैं। हमले के दौरान मुस्लिम भीड़ ने 50 से अधिक गाड़ियाँ जलाई हैं। इनमें 2 रोड निर्माण के लगाई गईं क्रेन भी शामिल हैं। यह भी सामने आया है कि मुस्लिम भीड़ ने 2 होमगार्ड को घेर लिया था और उनकी मॉब लिंचिंग का प्रयास किया गया।

पुलिस का एक्शन जारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, CRPF के एक कमांडेट को भी घेर कर उनकी गाड़ी पर पत्थर बरसाए गए। नागपुर के DCP निकेतन कदम के हाथ पर कुल्हाड़ी मारी गई। उनकी सर्जरी की गई है। बाकी पुलिसकर्मियों का भी इलाज चल रहा है। अब पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है।

अब तक नागपुर हिंसा में 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इनमें 1200 से अधिक लोग आरोपित बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में आरोपित अज्ञात लोग बनाए गए हैं। पुलिस की छापेमारी में 50 से अधिक दंगाई पकड़े जा चुके हैं। नागपुर में कुछ इलाके में बुधवार (19 मार्च, 2025) तक कर्फ्यू लगा हुआ है। फहीम खान भी पकड़ा जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाभारत के 5 गाँवों में जिसका जिक्र, वहाँ से मिलीं 4000 साल पुरानी चीजें: ASI को ताम्रपाषाण सभ्यता के मिले सबूत, सिनौली के पास...

उत्तर प्रदेश के बागपत में लगभग 4 हजार साल पुराने अवशेष खुदाई में मिले हैं। ASI ने बताया है कि यह अवशेष ताम्रपाषाण काल के हैं।

‘EVM से छेड़छाड़ के लिए ₹10 लाख का ऑफर’: जिस पुलिस अधिकारी के बयान पर उछल रहा गिरोह वो चुनावी ड्यूटी पर था ही...

रंजीत कासले ये सब बयान देकर बीड से फरार हो गया था। पुणे के स्वारगेट क्षेत्र में एक होटल में उसके रुकने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ़्तार किया गया।
- विज्ञापन -