Homeदेश-समाजनैनीताल में हिन्दू बच्ची से रेप करने वाले उस्मान के घर पर चलेगा बुलडोजर,...

नैनीताल में हिन्दू बच्ची से रेप करने वाले उस्मान के घर पर चलेगा बुलडोजर, धामी सरकार ने दिया नोटिस: वकील भी नहीं लड़ेंगे केस, लोग बोले- फाँसी दो

मोहम्मद उस्मान के गिरफ्तार होने के बाद उसके घर की भी जाँच की गई है। 1 मई, 2025 को नैनीताल नगर पालिका के इस सर्वे में मोहम्मद उस्मान का घर कब्जे की जमीन पर पाया गया है। नगर पालिका को पता चला है कि मोहम्मद उस्मान का घर वन भूमि को अतिक्रमित करके बनाया गया है। इसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

उत्तराखंड के नैनीताल में हिन्दू बच्ची से रेप करने वाले मोहम्मद उस्मान के घर पर बुलडोजर चलेगा। उसे प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस भेज दिया है। मोहम्मद उस्मान का घर अवैध कब्जे वाला पाया गया है। उस्मान के खिलाफ लगातार नैनीताल में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते शहर भर में अघोषित कर्फ्यू लगा हुआ है। उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, यहाँ भी मौजूद वकीलों ने उसे पीटने की कोशिश की है।

धामी सरकार ने जारी किया नोटिस

बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को मोहम्मद उस्मान के 12 वर्षीय हिन्दू बच्ची का रेप करने की बात सामने आई थी। इसके बाद उसके खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ था। मोहम्मद उस्मान ने इस बच्ची को अकेला पा कर गाड़ी के भीतर रेप किया था। बच्ची उस्मान के घर पर छोटे-मोटे काम के लिए आया-जाया करती थी।

मोहम्मद उस्मान के गिरफ्तार होने के बाद उसके घर की भी जाँच की गई है। 1 मई, 2025 को नैनीताल नगर पालिका के इस सर्वे में मोहम्मद उस्मान का घर कब्जे की जमीन पर पाया गया है। नगर पालिका को पता चला है कि मोहम्मद उस्मान का घर वन भूमि को अतिक्रमित करके बनाया गया है।

मोहम्मद उस्मान को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। यह नोटिस उसके घर पर चस्पा किया गया है। नैनीताल नगर पालिका ने कहा है कि मोहम्मद उस्मान को 3 दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटाना होगा। अगर वह अपना अतिक्रमण नहीं हटाएगा तो नगर पालिका इस संबंध में कार्रवाई करेगी और इसे खुद हटा देगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मकान के ध्वस्तीकरण में कोई छूट नहीं देने वाला है। धामी सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ हर तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने उस्मान को कोर्ट में किया पेश

मोहम्मद उस्मान को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे गुरुवार (1 मई, 2025) को पुलिस ने हलद्वानी में कोर्ट में पेश किया है। बच्ची से रेप के चलते गुस्साए वकीलों ने उस्मान को पीटने का प्रयास कोर्ट में पेशी के दौरान किया। पुलिस किसी तरह उसे बचा कर पेश कर पाई। वकीलों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह उस्मान का केस नहीं लड़ेंगे।

वहीं नैनीताल इस घटना के भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में नैनीताल को गुरुवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस दौरान कोई दुकान और स्कूल-कॉलेज नहीं खुले। स्थानीय लोगों ने हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर नैनीताल की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में रैली निकाली।

उन्होंने आरोपित को फाँसी दिए जाने की माँग की है। उन्होंने यह मुकदमा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की माँग भी की है। प्रदर्शन और बंद के चलते नैनीताल के भीतर अघोषित कर्फ्यू का माहौल बन गया है और सड़कों पर पर्यटक भी नहीं मौजूद हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘The Wire’ ने दिखाई भारतीय सेना के लिए घृणा, अली अहमद ने ‘हिंदी और हिंदुत्व’ के बहाने फैलाया हिंदू विरोधी एजेंडा: आर्मी के ‘हिंदूकरण’...

'The Wire' में अली अहमद का असली मकसद सेना को बदनाम करना है। क्योंकि सेना इनके मनमुताबिक बनी नकली धर्मनिरपेक्षता की बातों को नहीं मानती हैं।

आर्टिकल 370 हटने के समय संभाली J&K में कमान, आतंकी नेटवर्क की तोड़ी कमर: जानिए कौन हैं वो ‘डॉक्टर’ महेश दीक्षित, जिन्हें मोदी सरकार...

महेश दीक्षित पहले पेशे से डॉक्टर थे, देशसेवा के लिए वो पुलिस सर्विस में आए और अब उन्हें उनका अनुभव व योगदान देखते हुए आईबी का प्रमुख चुना गया है।
- विज्ञापन -