Homeदेश-समाजअजमल बना 'अजय', MBA हिन्दू लड़की को फँसाया: ज़बरन निकाह के बाद भाई के...

अजमल बना ‘अजय’, MBA हिन्दू लड़की को फँसाया: ज़बरन निकाह के बाद भाई के साथ किया गैंगरेप, 5 गिरफ़्तार

अजमल ने उससे रजिस्टर्ड मैरिज न करके साज़िश के तहत एक मौलवी से निकाह पढ़वा दिया। इस निकाह के कुछ दिनों तक तो सही रहा लेकिन, कुछ दिन बाद ही वह पीड़िता से 15 लाख रुपए की माँग करने लगा।

आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक मामला नवी मुंबई का सामने आया है, जहाँ एक एमबीए पास हिन्दू लड़की को मुस्लिम लड़के ने अपने प्रेम जाल में फँसाया। दरअसल, हेयर ड्रेसर अज्जू उर्फ़ अजय ने पहले तो लड़की से हिन्दू बनकर जान-पहचान बढ़ाई और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फँसाकर बांद्रा कोर्ट में ले जाकर उससे ज़बरन निकाह किया। ख़बर यह है कि लड़की की मुँह दिखाई के मौक़े पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। 

ख़बर के अनुसार, वाशी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लड़की के मुस्लिम पति, उसके दो भाई और एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपितों की पहचान अजमल रईस ख़ान, अफ़सर रईस ख़ान, शानू इतखार ख़ान और मक़सूद रफ़ीक अहमद के रूप में हुई है।

फर्जी नाम बताकर बढ़ाई थी जान-पहचान

आरोपित आरोपी अजमल खान वाशी स्थित शॉपिंग मॉल में यूनिसेक्स सैलून में हेयर ड्रेसर के रूप में का काम करता था। ख़ुद का बिज़नेस करने वाली एमबीए पास हिन्दू लड़की से उसकी मुलाक़ात एक वर्ष पहले हुई थी। यह जान-पहचान उस दौरान हुई जब वो लड़की सैलून में हेयर ड्रेसिंग करवाने आती थी। लड़की से मुलाक़ात के वक़्त उसने अपना हिन्दू नाम अज्जू उर्फ़ अजय बताया था।

अजमल के प्यार में लड़की इस हद तक आगे बढ़ चुकी थी कि उसने अजमल को बिज़नेस करने के लिए लाखों रुपए तक दे दिए। कुछ समय बीतने के बाद अजमल ने लड़की पर शादी का दवाब बनाया। इसके लिए वो उसे चुपचाप 15 मई को बांद्रा कोर्ट ले गया। जहाँ पहली बार लड़की को ‘अज्जू’ के मुस्लिम होने का पता चला।

पीड़िता के अनुसार, अजमल ने उससे रजिस्टर्ड मैरिज न करके साज़िश के तहत एक मौलवी से निकाह पढ़वा दिया। इस निकाह के कुछ दिनों तक तो सही रहा लेकिन, कुछ दिन बाद ही वह पीड़िता से 15 लाख रुपए की माँग करने लगा।

इस मामले में ससुराल पक्ष द्वारा शोषण किए जाने की बात भी सामने आई है। उसे (लड़की को) मामूली बातों पर मारा-पीटा जाता और तरह-तरह की यातनाएँ दी जाती। लव जिहाद में फँसाकर अजमल ने लड़की को चारदिवारी के अंदर बंद कर दिया, उसका बाहर आना-जाना सब बंद कर दिया गया। उसे खाना देना तक बंद कर दिया। लड़की को डरा कर रखा गया, जिससे वो कभी किसी के आगे अपना मुँह न खोल सके।

मुँह दिखाई पर भाई और दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि मुँह दिखाई की रस्म पर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसकी साज़िश अजमल ने ख़ुद रची, जिसमें उसके भाई और दोस्त भी शामिल थे। उन्होंने कोल्डड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर लड़की को पिलाई, जिसके बाद उसके साथ बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने शिकायत से छुपाई लव-जिहाद की बात

पीड़िता ने आख़िरकार पुलिस में शिक़ायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ़्तार कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस मामले पर पीड़िता ने पुलिस के ख़िलाफ़ भी कुछ बातें कही। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिक़ायत में से लव-जिहाद की बात निकाल दी थी। इससे नाराज़ पीड़िता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस महासंचालक से लिखित रूप में शिक़ायत की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘सतलुज’ में जसवंत सिंह खालड़ा हैं लेकिन पंजाब में बस से उतारकर मार डाले गए हिंदू यात्री कहाँ हैं? खालिस्तानी आतंकवाद के नैरेटिव से...

पंजाब में आतंकवाद के दौर पर फिर बहस छिड़ी है। एक पक्ष सभी पीड़ितों के दर्द की बात करता है, जबकि दूसरा इसे खालिस्तान समर्थक नैरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता है।

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।
- विज्ञापन -