Homeदेश-समाजकुणाल की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने 9 को पकड़ा, उत्तराखंड के रास्ते...

कुणाल की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने 9 को पकड़ा, उत्तराखंड के रास्ते भाग रहे थे नेपाल: लेडी डॉन जिकरा बोली- मेरा नहीं कोई रोल

पुलिस ने कुणाल की हत्या के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने खुलासा किया कि कई संदिग्ध उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें सीमा पर ही पकड़ लिया गया।

दिल्ली में हिन्दू लड़के कुणाल की हत्या मामले में गिरफ्तार जिकरा अब बचने का प्रयास कर रही है। उसने इस हत्या में किसी भी तरह की मौजूदगी से इनकार किया है। जिकरा का दावा है कि उसे गलत तरीके से फँसाया जा रहा है। वहीं कोर्ट ने उसे अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अदालत ले जाते समय उसने कहा, “मैंने कुणाल को नहीं मारा। मुझे बेवजह फँसाया जा रहा है।” जिकरा के भाई साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। साहिल से पुलिस अब कुणाल की हत्या के बारे में पूछताछ करेगी। साहिल इस हत्या का मुख्य आरोपित है।

दिल्ली पुलिस ने कुणाल की हत्या के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में 18 वर्षीय साहिल भी शामिल है, जिसकी पहचान मुख्य आरोपित के रूप में हुई है। अधिकारियों ने खुलासा किया कि कई संदिग्ध उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें सीमा पर ही पकड़ लिया गया।

इस मामले में ज़िकरा का इनकार और नौ लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आगे की जाँच में जुट गई है ताकि हत्या के पीछे के असली मकसद और ज़िकरा की संलिप्तता की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यह भी पता है कि ज़िकरा का दो साल का बच्चा है और वो कथित तौर पर अपने पति से अलग रहती है।

उसे पहले भी सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। गौरलतब है कि 16 अप्रैल, 2025 को घर से बाहर दूध लेने के लिए निकले कुणाल की हत्या चाकुओं से गोद कर दी गई थी। इसके बाद सीलमपुर में काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

लोगों ने आरोप लगाया था कि यहाँ हिन्दुओं का जीना मुहाल है। अब इस मामले में जाँच और कार्रवाई चल रही है। पुलिस की पूछताछ में जिकरा ने बताया था कि उसके भाई साहिल पर दीवाली के समय हमला हुआ था। इसी हमले का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या कर दी गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -