Homeदेश-समाज22 मार्च से एक हफ्ते तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय विमान नहीं कर सकेगा भारत...

22 मार्च से एक हफ्ते तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय विमान नहीं कर सकेगा भारत में लैंड: कोरोना पर सख्त फैसला

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर प्रतिबंध के साथ ही भारत सरकार की तरफ से राज्य सरकारों को यह कहा गया है कि वे निर्देश दें ताकि 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग अपने घरों पर ही रहें।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते हुए मामलों के देखते हुए भारत सरकार ने एक हफ्ते तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना अब तक दुनिया के 166 देशों में पहुँच चुका है। इसके साथ ही, भारत सरकार की तरफ से राज्य सरकारों को यह कहा गया है कि वे निर्देश दें ताकि 65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग अपने घरों पर ही रहें।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से चौथे व्यक्ति की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना संक्रमित ये मरीज पंजाब राज्य से था।

चीन के बाद यूरोप महाद्वीप में स्थित इटली में पिछले 24 घंटों में 475 मौतें हो चुकी हैं और इस कारण वहाँ लॉकडाउन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। इटली के आँकड़ों को देखकर यह आकलन लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण वहाँ पर होने वाली मौतों की संख्या चीन से भी आगे निकल जाएगी।

दुनिया भर में छह देश ऐसे हैं, जहाँ कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं- इनमें चीन, इटली, ईरान, स्पेन, कोरिया और फ्रांस शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -