Homeदेश-समाजमदरसे की छत पर खून से लथपथ पड़ी मिली 9 साल के बच्चे की...

मदरसे की छत पर खून से लथपथ पड़ी मिली 9 साल के बच्चे की लाश, ईंट से कूचकर हुई निर्मम हत्या: UP पुलिस ने 14 साल के आरोपित को पकड़ा

बच्चे की लाश मदरसे की छत के ऊपर मिली है। आरोपित उसी मदरसे का छात्र बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 14 साल है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। घटना 28 मई 2022 की बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक में मदरसे में एक नाबालिग बच्चे की हत्या किए जाने खबर है। मृतक की उम्र लगभग 9 साल बताई जा रही है। बच्चे की लाश मदरसे की छत के ऊपर मिली है। आरोपित उसी मदरसे का छात्र बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 14 साल है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार (28 मई 2022) की बताई जा रही है।

बुलंदशहर के SP सिटी के मुताबिक, “नगर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले धमेड़ा अड्डे के पास मदरसे में एक 9 साल का बच्चा था अपने से थोड़ा बड़े साथी के साथ पढ़ता था। उसी के साथी द्वारा उसकी हत्या ईंट से मार कर के की गई है। पुलिस मौके पर पहुँच कर जरूरी कार्रवाई कर रही है। परिवार वालों से तहरीर ले कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक और आरोपित एक ही गाँव के अलग-बगल के रहने वाले हैं। अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह निकल कर सामने नहीं आई है। दोनों के परिजनों से बात की जा रही है।”

एक स्थानीय न्यूज़ ने मृतक के बाबा अब्दुल से बात की। उन्होंने बताया, “जिस लड़के पर मेरे पोते को मारने का आरोप है उनके घर से पहले भी मेरे घर से मारपीट का आरोप है। उस केस की थाने में धारा 307 में FIR दर्ज है। अब बच्चे का कत्ल कर दिया। कत्ल फाँसी लगा कर किया गया।” पीछे से महिलाओं के रोने की आवाज आ रही थी जिसमे एक महिला ने कहा, “बहुत बड़ी गलती कर दी लगा कर।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -