Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस की महिला नेता ने अवैध हथियार से चलाई खुले में गोली, Video इंस्टाग्राम...

कॉन्ग्रेस की महिला नेता ने अवैध हथियार से चलाई खुले में गोली, Video इंस्टाग्राम पर अपलोड की: Reel देख पुलिस ने केस दर्ज किया

फायरिंग करने वाली एक महिला की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी चंचल गौतम उर्फ निशा गौतम (कॉन्ग्रेस नेता) व दूसरी महिला की पहचान वार्ड नंबर 26 निवासी पूनम राव (एडवोकेट) के रूप में हुई है।

हरियाणा के पलवल में कॉन्ग्रेस की एक महिला नेता और एक महिला एडवोकेट पर अवैध हथियार से सरेआम हवाई फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इन दोनों महिलाओं ने फायरिंग करते हुए रील बनाई थी और उसको इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलवल पुलिस में साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार लहराते हुए दो महिलाओं का वीडियो दिखा। इन वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी गाने चल रहे थे। जिसके बाद, अवैध हथियारों के बारे में पुलिस लाइन से रिपोर्ट लेते हुए दोनों ही महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि वीडियो में दिख रही दोनों ही महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई गई थी। इसमें से एक महिला की पहचान वार्ड नंबर 14 निवासी चंचल गौतम उर्फ निशा गौतम (कॉन्ग्रेस नेता) व दूसरी महिला की पहचान वार्ड नंबर 26 निवासी पूनम राव (एडवोकेट) के रूप में हुई है।

इस पूरे मामले पर, सिटी थाने की ऑफिसर इन कमांड रेणु देवी का कहना है कि उन्हें इस मामले की जाँच करने का काम सौंपा गया है। वह पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रहीं हैं। इस जाँच में जो भी तथ्य सामने आएँगे उसके आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -