Homeदेश-समाजपरफेक्ट सेल्फी क्रेज बना जान का दुश्मन: तेज उफनती नदी के बीच फँसी दो...

परफेक्ट सेल्फी क्रेज बना जान का दुश्मन: तेज उफनती नदी के बीच फँसी दो लड़कियाँ, देखें वीडियो

मामला परफेक्ट सेल्फी का है। सेल्फी लेने की चक्कर में दोनों लड़कियाँ पेंच नदी के बीच में गई थी। इसी बीच अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया एवं बहाव तेज हो गया और दोनों नदी में ही फँस गई। लड़कियों को मुश्किल में देख स्थानीय पुलिस को उन्हें रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का एक वीडियो इंटरनेट पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस पेंच नदी की तेज लहरों के बीच में फँसी दो लड़कियों को बचाते हुए नजर आ रही है। भयानक रूप से उफनती नदी के बीच में फँसी दो लड़कियाँ सेल्फी लेने के चक्कर में पेंच नदी में मौजूद एक पत्थर पर जाकर बैठ गईं थी। बाद में जान बचाने के लिए घंटो खड़ी रहीं।

मामला परफेक्ट सेल्फी का है। सेल्फी लेने की चक्कर में दोनों लड़कियाँ पेंच नदी के बीच में गई थी। इसी बीच अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया एवं बहाव तेज हो गया और दोनों नदी में ही फँस गई। लड़कियों को मुश्किल में देख स्थानीय पुलिस को उन्हें रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और रस्सियों की मदद से लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

नदी में फँसी लड़कियों को रेस्क्यू करने वाले स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, लड़कियों का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए पर्वतीय नदी पेंच में आया था। वहीं उनमें से दो लड़कियाँ सेल्फी लेने के लिए नदी के बीच में चली गई थी।

इस दौरान बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ गया। युवती के साथ मौजूद अन्य सहेलियों ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जिन्होंने पुलिस को इसके बारे में तुरंत सूचित किया। ऐसे में हिम्मत दिखाते हुए दोनों लड़कियाँ करीब एक घंटे तक वहाँ खड़ी रहीं। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बचाया जा सका।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।
- विज्ञापन -