Homeदेश-समाज'मुझे बद्तमीज बोला... मैं कंस की औलादों से नहीं डरता': रिहा होते ही AAP...

‘मुझे बद्तमीज बोला… मैं कंस की औलादों से नहीं डरता’: रिहा होते ही AAP नेता ने उगला जहर, PM मोदी की माँ को ‘नौटंकीबाज’ कहने वाली Video वायरल

गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे को नौटंकी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने पीएम के लिए ‘नीच’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। एक अन्य वीडियो में उन्होंने मंदिरों को शोषण का घर बताया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने वीडियो का संज्ञान लिया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा (Rekha Sharma) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात (Gujarat) अध्यक्ष गोपाल इटालिया को समन के कारण उन्हें धमकी दी गई। शर्मा ने कहा कि उनकी ऑफिस के बाहर 100-150 समर्थक जमा हो गए और ऑफिस में घुसने की कोशिश की। वहीं, रिहा होते ही गोपाल ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि वे कंस की औलादों से डरने वाले नहीं हैं।

रेखा शर्मा ने कहा, “दोपहर 2 बजे मेरी एक महत्वपूर्ण बैठक थी, लेकिन देर हो गई, क्योंकि मैं बाहर कदम नहीं रख सकती थी। अगर 100-150 लोग आते हैं और मुझे धमकाते हैं तो वे किस तरह के नेता हैं? उन्हें एनसीडब्ल्यू कार्यालय में आना था और केवल कुछ सवालों के जवाब देना था।”

इटालिया पर कार्रवाई को लेकर रेखा शर्मा ने कहा, “उनका (गोपाल इटालिया का) बयान और उनका लिखित बयान मेल नहीं खाता है। उन्होंने उचित जवाब नहीं दिया है। मैंने पुलिस से भी कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने के लिए माहौल बना रहा था।”

बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को गुरुवार (13 अक्टूबर 2022) को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की ऑफिस के सामने से हिरासत में ले लिया था। वे NCW की नोटिस मिलने के बाद दिल्ली पहुँचे थे। इसके बाद उन्हें सरिता विहार थाने ले गई, जहाँ तीन घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

हिरासत से बाहर आने के बाद गोपाल ने कहा कि वे NCW के ऑफिस पहुँचे तो चेयरमैन ने उन्हें भद्दे तरीके से व्यवहार किया और बदतमीज कहा और कहा कि ‘तुम्हारी क्या औकात है‘। गोपाल ने आरोप लगाया कि चेयरमैन ने उन्हें धमकाते हुए झूठे केस में अंदर डालने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में ले जाने के बाद पुलिस ने कहा कि ‘ताकतवर लोगों से क्यों लड़ रहे हो। इन सब चीजों में मत पड़ो’।

गोपाल इटालिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं गोपाल हूँ और ये कंस की औलाद हैं। मैं इनसे डरने वाला नहीं हूँ।” गौरतलब है कि गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नौटंकीबाज बताया था। इसके साथ ही उन्होंने पीएम के लिए ‘नीच’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह वीडियो वायरल हो गया। एक अन्य वीडियो में उन्होंने मंदिरों को शोषण का घर बताया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने वीडियो का संज्ञान लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -