Homeदेश-समाजपत्नी को 150 बार कॉल किया, फोन नहीं उठने पर 250 किलोमीटर दूर से...

पत्नी को 150 बार कॉल किया, फोन नहीं उठने पर 250 किलोमीटर दूर से आया कॉन्स्टेबल और कर दी हत्या: कर्नाटक की घटना

प्रतिभा द्वारा कॉल काटे जाने के बाद किशोर ने उन्हें 150 बार कॉल किया। हालाँकि, प्रतिभा ने इन फ़ोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया।

कर्नाटक के होसकोटे में पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी है। आरोपित सिपाही का नाम किशोर डी है। बीवी को मारने के बाद सिपाही ने खुद भी जहर खा कर जान देने की कोशिश की है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सोमवार (6 नवम्बर, 2023) को हुई घटना की वजह मृतका द्वारा अपने पति का 150 बार फोन न उठाना बना है। आरोपित शादी के बाद से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलार जिले के वीरपुर गाँव का रहने वाला किशोर दी कर्नाटक पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद कर कार्यरत है। फिलहाल उसकी तैनाती घर से लगभग 240 किलोमीटर दूर चामराजनगर में है। 32 वर्षीय किशोर डी की शादी 13 नवंबर, 2022 को होसकोटे के बेट्टाहलासुर गाँव के सचिव सुब्रमणि की बेटी प्रतिभा से हुई थी। मृतका कम्प्यूटर से B.E. की डिग्री धारक थीं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद से ही किशोर अपनी बीवी के चरित्र पर शक करता था। वह अक्सर अपनी पत्नी का फोन उठा कर मैसेज चेक किया करता था।

किशोर अपनी पत्नी पर उसके कॉलेज टाइम के दोस्तों के साथ घूमने का भी आरोप लगाया करता था। इसके अलावा किशोर आए दिन प्रतिभा के शादी से पहले की जिंदगी के बारे में सवाल-जवाब किया करता था। इन बातों को ले कर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। घटना से लगभग 11 दिन पहले प्रतिभा ने अपने मायके में एक बेटे को जन्म दिया था। फिलहाल वह बच्चे के साथ अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार (5 नवंबर, 2023) की शाम किशोर ने अपनी पत्नी को कॉल किया। किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और प्रतिभा ने कॉल काट दी।

बताया जा रहा है कि प्रतिभा द्वारा कॉल काटे जाने के बाद किशोर ने उन्हें 150 बार कॉल किया। हालाँकि, प्रतिभा ने इन फ़ोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया। प्रतिभा की माँ वेंकटलक्षम्मा ने अपनी बेटी को न रोने की सलाह दी और फोन खुद ले कर किशोर की कॉल कट कर दी। इस बात से नाराज सिपाही किशोर डी अगले दिन सोमवार (6 नवंबर, 2023) को अपनी पोस्टिंग स्थल चामराजनगर से 250 किलोमीटर दूर प्रतिभा के मायके होसकोटे पहुँच गया। सुबह लगभग 11:30 पर अपनी ससुराल पहुँच कर किशोर सीधे अपनी बीवी के कमरे में गया।

ससुराल पहुँच कर किशोर ने खुद को प्रतिभा के साथ कमरे में बंद कर दिया। यहाँ उसने पहले खुद जहर खाया और फिर प्रतिभा का गला घोंट कर मार डाला। प्रतिभा की माँ लगभग 15 मिनट तक दरवाजा खटखटाती रहीं लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। थोड़ी देर बाद किशोर बाहर निकला और उसने अपनी सास को प्रतिभा की हत्या करने की जानकारी दी। वेंकटलक्षम्मा ने किशोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो मौके से भाग निकला।

घटनास्थल से फरार होने के बाद सिपाही किशोर अपने जिले कोलार के एक अस्पताल में पहुँचा। यहाँ उसने खुद को इलाज के लिए भर्ती करवाया। हालाँकि, पुलिस ने उसे खोज निकाला। हालत गंभीर होने के चलते पुलिस ने किशोर को होसकोटे के एक बेहतर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि हालत में सुधार होने के बाद किशोर को हिरासत में लिया जाएगा। किशोर का 11 दिन का बेटा फ़िलहाल अपनी नानी के पास है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ महात्मा बुद्ध ने दिया पहला उपदेश, वो सारनाथ अब UNESCO की विश्व धरोहर: UP की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान, जानें- राज्य के...

UNESCO ने सारनाथ को भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल घोषित किया। 28 वर्षों के इंतजार के बाद मिली इस उपलब्धि से पूर्वांचल को नई पहचान मिली।

UP में शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए ‘CM शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ लागू, 20+ लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा: जानिए योगी सरकार ने क्यों लिया...

आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' शुरू की गई।
- विज्ञापन -