Homeदेश-समाजमस्जिद के इमाम ने 8 महीने की गर्भवती बीवी को मार डाला, मस्जिद की...

मस्जिद के इमाम ने 8 महीने की गर्भवती बीवी को मार डाला, मस्जिद की छत से दे दिया धक्का: बेटा चाहता था, लेकिन बेटी होने का था शक

पुलिस ने बताया कि मस्जिद से गिरने के कारण हिना की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद इमाम ने हिना की माँ खुर्शीदा को 'जादू-टोने' की प्रक्रिया का बहाना बताकर उसकी मौत होना बताया।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कुतुबशेर थानाक्षेत्र के 62 फुटा रोड पर स्थित एक मस्जिद में अपनी गर्भवती बीवी की हत्या करने वाले इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुतुबशेर थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि मस्जिद के इमाम उस्मान (अब्बा का नाम हुसैन) को पुलिस ने रविवार (22 मई, 2022) दोपहर को मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया था।

आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उस्मान ने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी हिना आठ माह की गर्भवती थी। वह बेटा चाहता था। इसलिए उसने अपने ‘जादू-टोने’ से पता किया कि उसकी बीवी के गर्भ में क्या है। जब उसे ‘पता चला’ कि उसके गर्भ में बेटी है, तो उसने हिना को कई बार गर्भपात करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने 12 मई को अपनी बीवी को मस्जिद की छत से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। सराहनपुर पुलिस ने रविवार को महिला का शव कब्र से निकलवा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि मस्जिद से गिरने के कारण हिना की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद इमाम ने हिना की माँ खुर्शीदा को ‘जादू-टोने’ की प्रक्रिया का बहाना बताकर उसकी मौत होना बताया। जिसके बाद खुर्शीदा ने कहीं भी उसकी शिकायत नहीं की और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। लेकिन जब उसे इस बात का पता चला कि उस्मान ही उसकी बेटी का कातिल है, तब खुर्शीदा (हिना की अम्मी) ने उस्मान और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जब इस मामले में जाँच की तो उस्मान को दोषी पाया

बता दें कि उस्मान मूल रूप से बंदरजूड़ मुजाहिदपुर सतीवाला जिला हरिद्वार उत्तराखंड का रहने वाला है। हिना से 10 साल पहले उसका निकाह हुआ था। बाकी दो साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं, कुतुबशेर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -