Homeदेश-समाजपंजाब में पुजारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बचाने दौड़ी नाबालिग लड़की की हालत भी गंभीर

पंजाब में पुजारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बचाने दौड़ी नाबालिग लड़की की हालत भी गंभीर

अचानक से आए अज्ञात बदमाशोंं ने गाँव के मंदिर के पुजारी संत ज्ञान पर गोलियों की बौछार कर दी। पुजारी को बचाने की कोशिश में 16 साल की लड़की सिमरन भी गोलियों की चपेट में आ गई।

पंजाब के जालंधर जिले के फल्लौर गाँव में एक पुजारी पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी मुताबिक पुजारी संत ज्ञान को तीन गोलियाँ लगी हैं। एक नाबालिग लड़की भी इस हमले का शिकार हुई है। दोनों को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी में दाखिल करवाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना आज (31 जनवरी, 2021) सुबह की है। अचानक से आए अज्ञात बदमाशोंं ने गाँव के मंदिर के पुजारी संत ज्ञान पर गोलियों की बौछार कर दी। इस दौरान पुजारी को बचने का कोई भी मौका नहीं मिला। पुजारी को बचाने की कोशिश में 16 साल की लड़की सिमरन भी गोलियों की चपेट में आ गई। उसे हमलावरों की दो गोलियाँ लगी है।

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

कुछ साल पहले ही पुजारी ने मंदिर की स्थापना की थी। बताया जा रहा है कि इस मंदिर के स्थापना वाले दिन भी कुछ लोगों ने विरोध किया था। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जाँच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -