Homeदेश-समाजस्कॉर्पियो से आए नकाबपोश, दफ्तर से निकाल कर घसीटते हुए ले गए: बिहार में...

स्कॉर्पियो से आए नकाबपोश, दफ्तर से निकाल कर घसीटते हुए ले गए: बिहार में सत्ताधारी RJD नेता का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

सभी आरोपित स्कॉर्पियो से फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। नई उम्र के बताए जा रहे आरोपितों के हाथों में हथियार थे।

बिहार की कानून व्यवस्था पर उठ रहे तमाम सवालों के बीच अब छपरा में सत्ताधारी RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता सुनील राय के ही अपहरण की खबर है। अपहृत सुनील राय राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। घटना मंगलवार (14 मार्च, 2023) की है और घटनास्थल सुनील राय का ऑफिस है। अपहरण की यह वारदात CCTV में कैद हो गई है। आरोपित सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर के सुनील राय की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बाजार समिति के पास की है। सुनील राय के पिता रामविलास राय ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुबह किसी ने उनके बेटे को फोन कर के बुलाया। इस कॉल के बाद तड़के लगभग 4 बजे सुनील अपने घर से निकल कर ऑफिस की तरफ गए थे। उसी समय सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वहाँ पहुँची। गाड़ी से कुछ लोग उतर कर सुनील को अंदर घसीटने लगे। सुनील ने काफी विरोध किया, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उनको अंदर खींच लिया।

इसके बाद सभी आरोपित स्कॉर्पियो से फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। नई उम्र के बताए जा रहे आरोपितों के हाथों में हथियार थे। उन सभी ने नकाब पहन रखे थे। यह पूरी घटना सुनील राय के ऑफिस के पास लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना के दौरान आसपास कोई मौजूद भी नहीं था। फोन करने वाले को अपने बेटे का पुराना परिचित बताते हुए रामविलास राय ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालाँकि, रामविलास अपहरण से पहले आए फोन पर हुई बातचीत की जानकारी नहीं दे पाए।

सुनील भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हैं, यानी पूर्व सैनिक भी हैं जो फिलहाल राजद में नेतागीरी के साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। बिहार पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुनील की तलाश शुरू कर दी है। सारण पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज के अलावा अन्य बिंदुओं पर जाँच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने सुनील की तलाश के लिए SIT (विशेष जाँच दल) का भी गठन कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -