Homeदेश-समाजझाड़-फूँक के बहाने महिला को कमरे में ले गया सलीम, किया बलात्कार: अपने गुस्से...

झाड़-फूँक के बहाने महिला को कमरे में ले गया सलीम, किया बलात्कार: अपने गुस्से का इलाज कराने गई थी, केरल में ‘चंगाई’ वाला धंधा

सलीम मुसलियार को 'चंगाई' देने वाला बताता था। वह झाड़-फूँक के जरिए लोगों के रोगों का इलाज करने का दावा करता था। वह रुहानी ताकतों की 'काट' की भी बात करता था। एक दिन उसके पास एक महिला पहुँची। महिला को लगता था कि वह जरूरत से ज्यादा गुस्सा करती है। सलीम ने उसे बताया कि वो उसकी समस्या का 'समाधान' निकाल सकता है, बशर्ते वो एक अनुष्ठान में उसका साथ दे।

केरल में झाड़-फूँक के नाम पर एक महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान सलीम मुसलियार के रूप में हुई है। 49 साल के सलीम ने एक महिला को बताया कि वह उसकी बात अगर मानती है तो वह उसकी समस्या को दूर कर देगा। इसके बाद उसने बलात्कार किया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सलीम मुसलियार को ‘चंगाई’ देने वाला बताता था। वह झाड़-फूँक के जरिए लोगों के रोगों का इलाज करने का दावा करता था। वह रुहानी ताकतों की ‘काट’ की भी बात करता था। एक दिन उसके पास एक महिला पहुँची। महिला को लगता था कि वह जरूरत से ज्यादा गुस्सा करती है। सलीम ने उसे बताया कि वो उसकी समस्या का ‘समाधान’ निकाल सकता है, बशर्ते वो एक अनुष्ठान में उसका साथ दे।

ये मामला केरल के अल्लप्पुझा (अल्लेपी) का है। वहाँ के कायमकुलम कस्बे में सलीम मुसलियार ने ये कहकर महिला को अपने घर बुलाया कि वो उसके ‘एंगर इश्यू’ यानि अत्यधिक गुस्सा आने की समस्या को दूर कर देगा। इसके बाद वह महिला को अपने कमरे में ले गया। वहाँ उसने महिला के साथ संबंध बनाया और यह कहकर घर भेज दिया कि अब वह चंगी हो जाएगी।

महिला ने बताया कि उसे उसका ही एक रिश्तेदार इलाज की खातिर मुसलियार के पास लेकर गया था, लेकिन मुसलियार ने उसकी आस्था का कत्ल करते हुए उसके साथ बलात्कार किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सलीम को अलाप्पुझा जिले के मन्नादी मुस्लिम जमात के पास स्थित दारुल फातिया पेरेथ हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कायमकुलम के मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहाँ से उसे हिरासत में भेज दिया गया है।

केरल में कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

बता दें कि केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इस तरह के लोगों की संलिप्तता के कई मामले सामने आए हैं। वहीं, कहीं पर महिलाओं को बेचने का मामला सामने आता है तो कहीं पर महिलाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराकर सेक्स गुलाम बना लिया जाता है। ऐसी ही घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ भी आ चुकी है, जिसमें महिला के खिलाफ संगठित अपराध की पोल खोली गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।

हमास का समर्थन, अल-कायदा का ‘बचाव’… जानें- कौन हैं DSA के चुनाव में ममदानी के समर्थन से जीतने वालीं ‘हिजाबन’ अबर कवास और दारियालिजा?

अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी की शेवेलियर और कवास ने भी जोहरान ममदानी की राह पर मुस्लिम-पीड़ित पहचान, हमास को समर्थन और अमेरिकी नीतियों की आलोचना करके ही चुनाव जीता है।
- विज्ञापन -