Homeदेश-समाजSDM सैयद रियाज अहमद ने पार्टी में की किस करने की कोशिश, पिलाई शराब:...

SDM सैयद रियाज अहमद ने पार्टी में की किस करने की कोशिश, पिलाई शराब: इंटर्नशिप के लिए झारखंड आई थी IIT की नाबालिग छात्रा, FIR दर्ज

IIT मंडी की उक्त छात्रा इंटर्नशिप करने के लिए खूँटी आई थी। जिस पार्टी को लेकर ये आरोप लगाए गए हैं, वो शुक्रवार (1 जुलाई, 2022) को आयोजित की गई थी।

झारखंड के खूँटी जिले में SDM (अनुमंडल पदाधिकारी) सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिमाचल प्रदेश की एक IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की छात्रा के द्वारा ये आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के दौरान SDM ने उनसे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाने में भी FIR दर्ज कराई है। जिला पुलिस ने पूछताछ के लिए अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।

IIT मंडी में ग्रामीण विकास पढ़ रहीं उक्त छात्रा इंटर्नशिप करने के लिए खूँटी आई थी। जिस पार्टी को लेकर ये आरोप लगाए गए हैं, वो शुक्रवार (1 जुलाई, 2022) को आयोजित की गई थी। आरोप है कि उस पार्टी में छेड़खानी करते हुए SDM सैयद रियाज अहमद ने छात्रा को किस करने का प्रयास किया। साथ ही वो गलत नज़र से भी महिला को घूर रहे थे। 4 जुलाई की देर शाम इस मामले की FIR दर्ज कराई गई। सैयद रियाज अहमद 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं।

अकादमिक टूर पर झारखंड आई पीड़िता का आरोप है कि उसे शराब भी पिलाया गया। यौन शोषण के आरोपों के बाद खूँटी स्थित CJM की अदालत में हिमाचल प्रदेश की छात्रा का बयान दर्ज कराया गया। सैयद रियाज अहमद शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी धनबाद की रहने वाली हैं। उनकी पत्नी भी नागरिक सेवा में हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बतौर SDM कार्यरत हैं। खूँटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

उक्त पार्टी SDM के आवास पर ही हुई थी। उनके खिलाफ IPC की धाराओं 376D (एक या उससे अधिक व्यक्ति द्वारा किसी स्त्री के साथ यौन दुर्व्यवहार), 376A (बिना सहमति के स्त्री के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना), 323 (जानबूझ कर चोट पहुँचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), 506 (धमकी देना), 34 (समान इरादे से आपराधिक कृत्य) और POCSO एक्ट (यौन अधिकार से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि पीड़िता नाबालिग है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -