Homeदेश-समाजआजमगढ़: शबाब अली ने 11 साल की बच्ची से किया रेप, वीडियो बनाकर कर...

आजमगढ़: शबाब अली ने 11 साल की बच्ची से किया रेप, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

बच्ची के पिता की तहरीर के बाद हुई पुलिस ने शबाब को गिरफ्तार कर उसका फोन बरामद किया। पड़ताल में उसके फोन से वीडियो मिले। पुलिस का कहना है कि शबाब ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गुरुवार (जुलाई 23, 2020) को एक 11 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान शबाब अली के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शबाब की गिरफ्तारी मुबारकपुर बस स्टेशन से हुई है। शबाब पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। पूरी घटना की वीडियो बनाई और बाद में उसे ब्लैकमेल भी किया।

बच्ची के पिता की तहरीर के बाद हुई पुलिस ने शबाब को गिरफ्तार कर उसका फोन बरामद किया। पड़ताल में उसके फोन से वीडियो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शबाब ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। उसने माना है कि उसने बच्ची का बलात्कार किया और उसे ब्लैकमेल भी किया।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, पुलिस अभी आरोपित युवक से पूछताछ करके अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। ऐसा संदेह है कि शबाब का हाथ ऐसे अन्य मामलों में हो सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के मेरठ से नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप करने का मामला सामने आया था। आरोपित युवक मुस्लिम समुदाय का था, जिसकी गिरफ्तारी उत्तराखंड के हरिद्वार से हुई थी।

व्यक्ति पर आरोप था कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। हिंदुवादी संगठन बजरंग दल को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, उसके कार्यकर्ताओं ने किशोरी की बरमदगी के लिए विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में थानाध्यक्ष विकास ने बताया कि पीड़िता ने बलात्कार का आरोप लगाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -