Homeदेश-समाजकोमेश से हुआ प्यार...तो शबनम बन गई नेहा पाठक: शादी के बाद खुद एटा...

कोमेश से हुआ प्यार…तो शबनम बन गई नेहा पाठक: शादी के बाद खुद एटा के DM को दिया हिन्दू बनने के लिए प्रार्थना पत्र

शबनम काफी पहले से हिन्दू धर्म से प्रभावित थीं। वो दीपावली त्यौहार को काफी पसंद किया करती थीं। शादी के बाद शबनम ने हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। इस बाबत उन्होंने इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई। इसके बाद डीएम के पास भी प्रार्थना पत्र लेकर खुद गईं।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शबनम नाम की लड़की ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया है। अब वह नेहा पाठक नाम से जानी जाएँगी। शबनम ने कोमेश पाठक नाम के हिन्दू लड़के से शादी की है। दोनों के परिवारों को इस शादी पर ऐतराज था, जिसके बाद शबनम ने पहले हाईकोर्ट और बाद में जिला प्रशासन की मदद ली। 21 दिसंबर 2022 को एटा के ADM ने इस बाबत नोटिस भी जारी करके 21 दिनों के अंदर आपत्तियाँ माँगी थी। कोई आपत्ति न जाने पर अब जिला प्रशासन शबनम को हिन्दू बनने का सर्टिफिकेट जारी कर सकता है।

शबनम ने ग्रेजुएशन कर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शबनम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ही गाजीपुर की रहने वाली हैं। वह अपनी बड़ी बहन के साथ हरियाणा के मानेसर में रहती थीं। इसी जगह पर एटा का युवक कोमेश पाठक भी रह कर मेडिकल कम्पनी में नौकरी किया करता था। दोनों की मुलाकात मानेसर में ही हुई। धीरे-धीरे दोनों मिलने लगे और उनमे आपस में प्यार हो गया। कुछ समय बाद दोनों के परिवार को पता चला तो उन्होंने ऐतराज जताया। आख़िरकार शबनम और कोमेश ने शादी करने का फैसला कर लिया।

बताया जा रहा है कि शबनम काफी पहले से हिन्दू धर्म से प्रभावित थीं। वो दीपावली त्यौहार को काफी पसंद किया करती थीं। शादी के बाद शबनम ने हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। इस बाबत उन्होंने इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई। हाईकोर्ट ने इसे जिलाधिकारी (DM) से संबंधित बताया। वहाँ से आकर शबनम ने एटा के DM अंकित अग्रवाल के यहाँ हिन्दू धर्म अपनाने का प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एटा के ADM अलोक कुमार ने अपने नोटिस बोर्ड पर शबनम की माँग पर आपत्ति दर्ज करवाने वालों को 21 दिनों का समय देते हुए नोटिस चस्पा किया।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक 21 दिनों में कोई भी आपत्ति न आने पर अब जिला प्रशासन शबनम को हिन्दू होने का सर्टिफिकेट जारी कर सकता है। यह एटा जिले में आधिकारिक तौर पर स्वेच्छा से धर्मांतरण का पहला मामला होगा। फिलहाल नेहा और कोमेश एक ही साथ रह रहे हैं। दोनों परिवार भी आपस में सम्पर्क में बताए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -