Homeदेश-समाजशौच के लिए निकली 9 साल की लड़की, लहुलूहान घर पहुँची: रेप के आरोप...

शौच के लिए निकली 9 साल की लड़की, लहुलूहान घर पहुँची: रेप के आरोप में शाहिद उस्मानी गिरफ्तार, पुलिस के सामने जुर्म कबूला

आगरा सिटी एसपी विकास कुमार ने कहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहिद उस्मानी पुत्र जहीर उस्मानी निवासी शिवनगर, गाटरवाली गली थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर गई थी। जहाँ आरोपित ने बताया है कि उसने किस तरह से पूरी घटना को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 9 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान शाहिद उस्मानी के रूप में हुई । पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी जब आरोपित ने उसे पकड़कर उसके साथ बलात्कार किया और फिर सिर में पत्थर मारकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ सोमवार (13 मार्च 2023) की सुबह पीड़िता घर से दूर रेलवे लाइन के पास शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपित शाहिद उस्मानी उसे जबरन उठाकर ले गया। जहाँ उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश के चलते उसके सिर पर पत्थर से हमला किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता लहूलुहान और निवस्त्र हालत में घर पहुँची। लड़की की हालत देखकर घरवालों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। घरवालों के पूछने पर लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। इसके बाद घरवाले उसे लेकर घटना स्थल पर गए। जहाँ उन्होंने देखा कि चारों ओर खून ही खून फैला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इसके बाद पीड़िता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़िता की हालत सामान्य बताई जा रही है।

नाबालिग लड़की के साथ हुई दिल दहला देने वाली इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जमकर गुस्सा था। लोग ने आरोपित की गिरफ्तारी की माँग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने लगातार छापेमारी करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर आगरा सिटी एसपी विकास कुमार ने कहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहिद उस्मानी पुत्र जहीर उस्मानी निवासी शिवनगर, गाटरवाली गली थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर गई थी। जहाँ आरोपित ने बताया है कि उसने किस तरह से पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है। घटना के दौरान आरोपित ने जो कपड़े पहने थे वह भी पुलिस ने बरामद किए हैं। कपड़े और पीड़िता के सैंपल फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजे गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।

कंगाली से जूझते बांग्लादेश को ‘काले धन’ का सहारा, विदेश में जमा ₹21.8 लाख करोड़ पर नजर: बर्बादी की कगार पर कपड़ा उद्योग, कभी...

बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासनकाल के दौरान देश से बाहर भेजी गई 230 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वापस लाने की कोशिशें तेज कर रही है।
- विज्ञापन -