Homeदेश-समाजगाय के पैर बाँध कर ड्राइवर शहरे आलम ने किया रेप, पकड़ाने पर बोला...

गाय के पैर बाँध कर ड्राइवर शहरे आलम ने किया रेप, पकड़ाने पर बोला – बहक गया था: अंडरवियर में माफ़ी माँगते वीडियो वायरल

इस केस में दर्ज FIR के मुताबिक, आरोपित की उम्र लगभग 20 साल है। वह रायपुर के दुर्गा चौक स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवर के तौर पर काम करता है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शहरे आलम नाम के एक व्यक्ति पर गाय के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोपित एक कमरे में गाय के चारों पैर बाँध कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान लोगों ने शहरे आलम को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना 10 जुलाई, 2022 (रविवार) की है। पकड़ा गया आरोपित मूल रूप से प्रयागराज UP का है।

सुदर्शन न्यूज़ के रिपोर्टर योगेश मिश्रा ने इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “गौ माता के चारों पैर बांधकर दुष्कर्म करते हुये पकड़ा गया दरिंदा शहरे आलम। छत्तीसगढ़ के रायपुर की शर्मनाक घटना।” वीडियो में आरोपित हाथ जोड़ कर लोगों से माफ़ी मांगता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान उसने सिर्फ अंडरवियर पहना था। वीडियो में वो लोगों के आगे ‘बहक कर’ गाय के साथ गलत काम करना स्वीकार भी कर रहा था। बगल में एक गाय बँधी दिखाई दे रही है।

इस घटना की पुलिस में शिकायत ओम प्रकाश ने दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, “घटना शनिवार-रविवार सुबह तड़के लगभग 3:15 की है। रायपुर के सतनाम चौक के पास एक व्यक्ति एक मकान के अंडर अंडरवियर सरका के गाय के साथ रेप कर रहा था। हमने कुछ लोगों के साथ उसे पकड़ना चाहा तो वो भागने लगा। उसे दौड़ा कर पकड़ा गया तो वो इलाहाबाद का रहने वाला शहरे आलम निकला जिसके अब्बा का नाम उस्मान खान है। भागते हुए वो गिर पड़ा जिस से उसको खरोंच आई।”

थाने में दी गई शिकायत और आरोपित पर लगी धाराएँ

इस केस में दर्ज FIR के मुताबिक, आरोपित की उम्र लगभग 20 साल है। वह रायपुर के दुर्गा चौक स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। मौके पर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई थी जो आरोपित पर कार्रवाई की माँग कर रही थी। रायपुर की खमतराई थाना पुलिस ने इस शिकायत पर शहरे आलम के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा 377 IPC और ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ की धारा 11(1) घ के तहत केस दर्ज कर के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि इस से पहले UP के अयोध्या में जून 2022 में रेप करने के आरोप में शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2022 में लखनऊ में गाय के साथ दुष्कर्म करते हुए माज़िद का वीडियो वायरल हुआ था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा फ़रवरी 2022 में राजस्थान के भिवाड़ी में गाय की बछिया के साथ रेप करने के आरोप में जुबेर और चुन्ना गिरफ्तार किए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

4 नदी बेसिन और 60 कुएँ, ‘समुद्र मंथन’ में मोदी सरकार का ₹84,084 करोड़ का दाँव: अब भारत खुद खोजेगा अपना तेल और गैस,...

'समुद्र मंथन' की ₹84,084 करोड़ की योजना से भारत आने वाले दशक में अपनी तेल गैस जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर उतना निर्भर नहीं रहेगा जितना आज है। जानें क्या है पूरा रोडमैप।

भारत-चीन के बीच सिल्क रूट पर 6 साल बाद शुरू हुआ व्यापार, खुल गया Shipki La पास: क्यों अहम है ये रास्ता और कितने...

छह साल बाद शिपकी ला से भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू हुआ। जानिए इसका इतिहास, महत्व, व्यापार नियम और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर।
- विज्ञापन -