Homeदेश-समाजशानम खातून घर-वापसी कर बनी शालिनी, हिन्दू युवक को चुना जीवनसाथी: परिजनों ने प्रेमी...

शानम खातून घर-वापसी कर बनी शालिनी, हिन्दू युवक को चुना जीवनसाथी: परिजनों ने प्रेमी का कर लिया था अपहरण, बोलीं – मुझे कट्टरपंथी सोच वालों से परेशानी

गुर्जरपुर गाँव निवासी शानम खातून और पास के गाँव मछरौली में रहने वाले रूपक के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

उत्तर प्रदेश के शामली में शानम नामक मुस्लिम लड़की ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी रूपक से मंदिर में शादी कर ली। शानम अब शालिनी के नाम से जानी जाएगी। इससे पहले लड़की के परिजनों ने रूपक का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है। यहाँ के गुर्जरपुर गाँव निवासी शानम खातून और पास के गाँव मछरौली में रहने वाले रूपक के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए राजी नहीं हो रहे थे। ऐसे में दोनों घर से भाग गए। इसको लेकर लड़की के परिजनों ने शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को रूपक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

हालाँकि, बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था। जहाँ लड़की ने अपहरण की बात से इनकार करते हुए युवक के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने मौका पाकर युवक का अपहरण कर लिया। इस पर उसके घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।

शानम से शालिनी बनी लड़की और रूपक ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सोमवार (24 जुलाई, 2023) को मंदिर में शादी कर ली। अब शालनी का कहना है कि उसके पूर्वज कभी हिंदू थे। इसलिए हिंदू धर्म अपनाकर रूपक से शादी की है। शालिनी ने यह भी कहा है कि उसे कट्टरपंथी सोच रखने वाले मुस्लिमों से परेशानी है। इसलिए बिना किसी दबाव के घर वापसी कर रूपक को अपना जीवन साथी बनाया है। अब वह रूपक के साथ ही रहना चाहती है।

वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों ने मंदिर जाकर शादी की है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -