Homeदेश-समाजट्रेन छूटने पर गेस्ट हाउस में रुकी थी सिक्किम की लड़की: अख्तर और अमजद...

ट्रेन छूटने पर गेस्ट हाउस में रुकी थी सिक्किम की लड़की: अख्तर और अमजद ने कमरे में घुस कर किया गैंगरेप… विरोध करने पर पीड़िता के साथी को भी बाँधकर पीटा

आरोपितों ने लड़की के साथ वाले युवक को बुरी तरह पीट दिया और फिर उसे रस्सी से बाँध दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद अरहान अख्तर और अमजद हुसैन ने सिक्किम निवासी पीड़िता से बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता की सहेली जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से छूटकर गेस्ट हाउस के कमरे से निकल पाई। उसने नजदीकी पुलिस से सम्पर्क किया।

बिहार के किशनगंज जिले में एक लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली है। घटना एक गेस्ट हाउस में हुई है, जहाँ पीड़िता अपनी ट्रेन छूट जाने के बाद ठहरी हुई थी। लड़की को बचाने की कोशिश करने वाले एक युवक को भी बाँध कर पीटा गया है। आरोपितों की पहचान अरहान अख्तर और अमजद हुसैन के तौर पर हुई है।

पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है। इसके बाद उसे उसके घर भेज दिया। यह घटना बुधवार (5 जून 2024) की है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास की है। यहाँ बुधवार की रात सिक्किम की रहने वाली एक लड़की अपनी एक सहेली के साथ ट्रेन पकड़ने किशनगंज जंक्शन गई थी।

थोड़ा लेट होने की वजह से पीड़िता की ट्रेन छूट गई। इसके बाद लड़की ने अपने एक परिचित मित्र से कोई गेस्ट हाउस बुक करने में मदद माँगी। परिचित ने एक गेस्ट हाउस बुक भी करवा दिया और खुद पहुँचकर उसमें लड़की को उसकी सहेली के साथ शिफ्ट भी कर दिया। इसी दौरान गेस्ट हाउस बुक करवाने वाले युवक के परिचित अरहान और उसका लड़िकियों के कमरे में घुसकर बदतमीजी करने लगा।

इनमें से पहला युवक बहादुरगंज का रहने वाला अरहान अख्तर और दूसरा अररिया जिले का रहने वाला अमजद हुसैन था। आरोप है कि अख्तर और अमजद, दोनों ने शराब पी रखी थी और नशे में धुत थे। इन दोनों ने सिक्किम की लड़की से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। लड़कियों के साथ मौजूद पुरुष मित्र ने अमजद और अख्तर की इस हरकत का विरोध किया तो दोनों भड़क गए।

उन्होंने युवक को बुरी तरह पीट दिया और फिर रस्सी से बाँध दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक अरहान का परिचित था। इसके बाद अरहान अख्तर और अमजद हुसैन ने सिक्किम निवासी पीड़िता से बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता की सहेली जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से छूटकर गेस्ट हाउस के कमरे से निकल पाई। उसने नजदीकी पुलिस से सम्पर्क किया।

सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन गेस्ट हाउस पहुँची और पीड़िता को आरोपितों के चंगुल से मुक्त करवाया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में FIR दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सबूत जुटाने के लिए भागलपुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुँची।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -