Homeदेश-समाजगुड्डू मुस्लिम करता था अतीक की बीवी से एकतरफा प्यार: सौतेले बेटे का खुलासा,...

गुड्डू मुस्लिम करता था अतीक की बीवी से एकतरफा प्यार: सौतेले बेटे का खुलासा, पुलिस से बोला- मैं अपने अब्बा की हत्या कर देता

पुलिस की पूछताछ में गुड्डू मुस्लिम के सौतेले बेटे आबिद ने बताया कि उसके अब्बा के अतीक अहमद के सम्पर्क में रहने की वजह शाइस्ता परवीन थी। बताया गया कि गुड्डू मुस्लिम काफी समय से शाइस्ता को पसंद करता था लेकिन यह मोहब्बत एकतरफा थी।

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपित गुड्डू मुस्लिम के सौतेले बेटे आबिद ने नए खुलासे किए हैं। आबिद को पिछले सप्ताह पुलिस ने प्रयागराज में आधे दर्जन जिन्दा बम के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आबिद ने बताया कि वह अपने अब्बा गुड्डू मुस्लिम की हत्या करने की फिराक में था। इस नाराजगी की वजह आबिद ने गुड्डू मुस्लिम द्वारा अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन से की जाने वाली मोहब्ब्त को बताया है। आरोप है कि शाइस्ता के चलते गुड्डू मुस्लिम ने अपनी बीवी को धोखा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में गुड्डू मुस्लिम के सौतेले बेटे आबिद ने बताया कि उसके अब्बा के अतीक अहमद के सम्पर्क में रहने की वजह शाइस्ता परवीन थी। बताया गया कि गुड्डू मुस्लिम काफी समय से शाइस्ता को पसंद करता था लेकिन यह मोहब्बत एकतरफा थी। हालाँकि अतीक अहमद के जीवित रहते गुड्डू मुस्लिम ने कभी अपनी चाहत को शाइस्ता के आगे जाहिर नहीं किया था। कुछ समय तक शाइस्ता की तरफ से कोई रिस्पॉस न मिलने पर गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज छोड़ कर कहीं और चला गया था।

साल 2012 में गुड्डू फिर लौट कर प्रयागराज वापस आया। यहाँ वह चकिया इलाके में चाँदनी नाम की एक महिला के साथ रहने लगा। अतीक अहमद ने गुड्डू मुस्लिम के लिए चकिया इलाके में 3 मंजिला मकान भी बनवा दिया। गुड्डू ने चाँदनी के पहले पति से जन्मे बेटे आबिद के लिए चिकन शॉप खुलवाई थी जो उमेश पाल मर्डर के बाद बंद हो गई थी। इस बीच गुड्डू अतीक अहमद के लिए काम करता रहा। वर्ष 2017 में जब अतीक अहमद जेल गया तो गुड्डू मुस्लिम ने शाइस्ता के साथ मिल कर उसके आपराधिक साम्राज्य को संभाला। इस दौरान दोनों का मेल-जोल काफी बढ़ गया। यह नजदीकी गुड्डू की बीवी चाँदनी को रास नहीं आई। चाँदनी ने इस नजदीकी का विरोध शुरू किया।

बताया जा रहा है कि खुद को टोकने से नाराज गुड्डू मुस्लिम ने अपनी बीवी चाँदनी की कई बार पिटाई की। यह बात उसके सौतेले बेटे आबिद को अच्छी नहीं लगी। उसने कई बार बीच-बचाव किया और मन मसोस कर रह गया। कुछ समय बाद चाँदनी गुड्डू से अलग रहने लगी। इस वजह से आबिद के अंदर अपने सौतेले अब्बा गुड्डू के प्रति खुन्नस और बढ़ गई थी। इस बीच उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुड्डू और शाइस्ता आरोपित किए गए। माना जा रहा है कि शाइस्ता ने पहले साबिर के साथ फरारी काटी फिर वह गुड्डू मुस्लिम के साथ रहने लगी। पुलिस को भी कई इनपुट इन दावों के समर्थन में मिले हैं।

पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि कड़ी नाकाबंदी के चलते शाइस्ता और गुड्डू आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। इधर गुड्डू के सौतेले बेटे आबिद का कहना है कि उनकी माँ को देखा दिया गया है। आबिद गुड्डू मुस्लिम को अपनी माँ को बेसहारा करने का गुनहगार मानता है। बताया जा रहा है कि आबिद ने पुलिस के आगे यह कबूल किया कि अगर उसे मौका मिलता तो वो गुड्डू मुस्लिम की बम मार कर हत्या कर देता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -