Homeदेश-समाजस्कूल के आसपास मुस्लिम बहुल, छात्राओं से छेड़खानी का विशाल ने किया विरोध... छतों...

स्कूल के आसपास मुस्लिम बहुल, छात्राओं से छेड़खानी का विशाल ने किया विरोध… छतों से चले पत्थर, फायरिंग भी: बवाल के बाद 6 गिरफ्तार

गाँव में तनाव को देखते हुए PAC की तैनाती कर दी गई है। छतों से पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में छेड़खानी का विरोध किए जाने पर दो समुदायों में विवाद हो गया। इस दौरान पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। हमले का आरोपित अकरम, रिहान, शेर मोहम्मद, साजिद, मेहरबान, असलम, शानू, शाहनवाज, नदीम, निजामुद्दीन, शमशाद, मुसब्बर और मौहम्मद जैद है। अब तक पुलिस ने 6 हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हमले में घायल पीड़ितों के नाम विशाल, विवेक, घनश्याम, अंशु, किशनवती और इंद्रवती हैं। घटना रविवार (13 नवंबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गाँव मझावली की है। यहाँ के एक स्कूल में रविवार की सुबह लगभग 11 बजे एक NGO द्वारा सामान्य ज्ञान पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्कूल के आसपास मुस्लिमों की तादाद अधिक है। इस दौरान कुछ लोग स्कूल में मौजूद लड़कियों से अभद्रता करने लगे। वे खिड़कियों से झाँककर छींटाकशी जैसी हरकत कर रहे थे, जिसका विरोध अपने भाई विवेक को पेपर दिलाने आए विशाल सैनी नाम ने किया।

आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को अलग किया। पेपर देने के कुछ समय बाद विवेक सैनी अपने गाँव के विशाल पाल के साथ एक क्लिनिक पर प्रैक्टिस करने गया। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक भी मुस्लिम बहुल इलाके में है। यहाँ जाते हुए गाँव के चौराहे पर उन दोनों को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घेर कर गालियाँ देना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ से इस हरकत का विरोध किया गया।

आरोप है कि शोर को सुन कर दोनों तरफ के लोग जमा हो गए। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के कुछ लोग छतों पर चढ़ गए और वहाँ से पत्थर फेंके जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान फायरिंग भी हुई। इस हमले में हिन्दू पक्ष के लगभग 5 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वो भारी फ़ोर्स के साथ गाँव में पहुँची और उपद्रवियों को तितर-बितर किया। इस दौरान आधे दर्जन हमलावरों को गिरफ्तार भी किया गया। गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ PAC की भी तैनाती कर दी गई है। छतों से पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सम्भल जिले के एडिशनल SP ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केस दर्ज कर मामले में जरूरी एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -